Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाइम मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को चुना पर्सन ऑफ द ईयर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    टाइम मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को चुना पर्सन ऑफ द ईयर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को बुधवार को 2022 के लिए टाइम का पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया गया है. टुडे शो ने कहा, यूक्रेन और विदेश में कई लोग जेलेंस्की को नायक कहते हैं और उन्होंने देश पर रूस के बिना उकसावे वाले हमले के दौरान खुद को लोकतंत्र और दृढ़ता के प्रतीक के तौर पर स्थापित किया है. टुडे शो ने ट्वीट किया, वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूक्रेन की भावना 2022 के लिए टाइम के पर्सन ऑफ द ईयर हैं.

     

    प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने कहा, महज छह महीने पहले जेलेंस्की से कहीं अधिक अनुभवी नेता अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबानी सेना के आने के बाद राजधानी छोड़कर भाग गए थे. 2014 में जेलेंस्की के एक पूर्ववर्ती विक्टर यानुकोविच प्रदर्शनकारियों के अपने आवास के नजदीक पहुंचने के बाद कीव से भाग गए थे. टाइम ने कहा कि अब जेलेंस्की की पीढ़ी विदेशी आक्रमणकर्ता के झटकों का सामना कर रही है.

     

    पिछले 10 महीनों से रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है. इस बीच जेलेंस्की धैर्य और सूझबूझ के साथ यूक्रेन से कई गुना बड़ी सेना का बिना डरे मुकाबला कर रहे हैं और अपने सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं. टाइम ने लिखा है कि खुद की परवाह किए बगैर जेलेंस्की ने पूरी तरह रूस के साथ जारी जंग में अपने आपको झोंक रखा है. सैनिकों के बीच जाना ट्रेन से सफर करना और फिर सफर के दौरन भी जंग की हर अपडेट रखना.

    जेलेस्की हर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. टाइम की रिपोर्ट में खेरसॉन दौरे का भी जिक्र किया गया है. इस क्षेत्र को सैनिकों ने हाल ही में रूस से आजाद करवाया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात : रुझानों में बीजेपी को बहुमत, आप का नहीं खुला खाता, हिमाचल में कांग्रेस दे रही टक्कर
    Next Article हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.