Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लगातार प्रयास लाया रंग जुगसलाई ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होने के कगार पर
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लगातार प्रयास लाया रंग जुगसलाई ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होने के कगार पर

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लगातार प्रयास लाया रंग जुगसलाई ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होने के कगार पर

    जुगसलाई ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होने के कगार पर है, यह सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लगातार प्रयास का नतीजा है। यह बातें झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता और जुगसलाई के विधायक श्री मंगल कालिंदी ने जुगसलाई ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के निरीक्षण करने के दौरान कही।

    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता और जुगसलाई के विधायक माननीय मंगल कालिंदी ने जुगसलाई ओवर ब्रिज का निर्माण 31 दिसंबर, 2022 तक पूरा किये जाने और 1 जनवरी, 2023 को आमलोगों के लिए खोल दिये जाने हेतु निर्माण कार्य की गति जानने हेतु ओवरब्रिज निर्माण स्थल का दौरा किया और सिंहभूम चैम्बर के व्यवसायियों, उद्यमियों के साथ-साथ जुगसलाई के आमलोगों से रेलवे ओवरब्रिज में किये जाने वाले अतिरिक्त कार्यों के बारे में जानने के बाद,

     

    त्वरित कार्यवाही करते हुए उपयुक्त महोदया श्रीमती विजया जाधव को दूरभाष पर ही दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपस्थित सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी, कॉ-ऑप्टेड सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, कार्यसमिति सदस्य विश्वनाथ शर्मा एवं उमेश ख़िरवाल उपस्थित थे जिन्हें माननीय मंत्री और विधायक ने चैम्बर के द्वारा किये जा रहे कार्यों हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि जुगसलाई वासियों की सुविधा और परेशानियों को देखते हुए चैम्बर की यह वर्षों से मांग रही थी कि

     

    जुगसलाई ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो। इसका पिछली सरकार में शिलान्यास एवं निर्माण कार्य शुरू तो हुआ था, लेकिन इसका निर्माण कार्य फिर से अधर में लटक गया था। पिछले साल सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रयास से छट पूजा के दिन माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया था और 24 घंटे में दोबारा काम चालू करवाने का वादा किया था। माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के अथक प्रयास से इसका निर्माण कार्य फिर से त्वरित गति से शुरू हुआ और

     

    अब यह जल्द संभवतः 1 जनवरी तक आमलोगों के लिये खुल जायेगा, इसके लिये सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री माननीय मंत्री एवं स्थानीय विधायक का आभार प्रकट करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ताओं ने चुनौतियों में देश का सदैव मार्गदर्शन किया: विद्युत वरण महतो
    Next Article ट्रैफ़िक थाना प्रभारियों एवं ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को कई दिशा निर्देश

    Related Posts

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    July 4, 2026

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.