Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के निर्देश पर 28 नवंबर को नारायणपुर प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे जिला स्तरीय पदाधिकारी
    Uncategorized

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के निर्देश पर 28 नवंबर को नारायणपुर प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे जिला स्तरीय पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *∆ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के निर्देश पर 28 नवंबर को नारायणपुर प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे जिला स्तरीय पदाधिकारी*

    *∆ राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही सभी महत्वपूर्ण लोककल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश*

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) द्वारा आदेश जारी कर जिले में केन्द्र प्रायोजित एवं राज्य प्रायोजित विभिन्न प्रकार की क्रियान्वित योजनाओं का एक साथ निरीक्षण एवं अनुश्रवन हेतु तथा जिले में संचालित विभिन्न प्रकार की विकास योजनाओं के संचालन / गुणवत्ता की सही एवं फर्स्ट हैंड इन्फोर्मेशन प्राप्त करने के लिए एक साथ परिभ्रमण कर उस प्रखण्ड अन्तर्गत संचालित योजनाओं का नियमानुसार संचालन एवं गुणवत्ता से संबंधित प्रतिवेदन के साथ-साथ संभावित सुधार के संबंध में अपना मंतव्य उपस्थापित करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

    जिसके क्रम में उक्त गतिविधि के प्रारंभिक चरण में दिनांक 28 नवंबर 2022 को नारायणपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में एक साथ सभी प्रकार के संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण हेतु हेतु उपायुक्त जामताड़ा के द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पंचायतवार प्रतिनियुक्ति की गई है।

    वहीं निरीक्षण की तिथि को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक के साथ-साथ पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सेवक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता प्रखण्ड मुख्यालय में 10 बजे पूर्वाह्न उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, पंचायत के भ्रमण के क्रम में सहयोग एवं अभिलेख उपलब्ध करायेंगे।

    *नारायणपुर प्रखण्ड के सभी पंचायतों में पंचायतवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति*

    1. नारायणपुर – उप विकास आयुक्त जामताड़ा
    2. पोस्ता – परियोजना निदेशक आईटीडीए जामताड़ा
    3. दिघारी – अपर समाहर्ता जामताड़ा
    4. नवाडीह – निदेशक डीआरडीए जामताड़ा
    5. बुधुडिह – जिला परिवहन पदाधिकारी जामताड़ा
    6. टोपाटांड – अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा
    7. डाभाकेंद्र – श्री प्रधान मांझी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जामताड़ा
    8. पबिया – सुश्री आकांक्षा कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जामताड़ा
    9. बंदरचुआं – जिला कल्याण पदाधिकारी जामताड़ा
    10. बुटबेरिया – जिला योजना पदाधिकारी जामताड़ा
    11. शहरपुर – जिला क्रीड़ा पदाधिकारी जामताड़ा
    12. चंपापुर – श्री सोनाराम बेसरा परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता
    13. कोरिडीह – जिला पशुपालन पदाधिकारी जामताड़ा
    14. चंदाडीह लखनपुर – जिला कृषि पदाधिकारी जामताड़ा
    15. सबनपुर – जिला गव्य विकास पदाधिकारी जामताड़ा
    16. बोरवा – भूमि संरक्षण पदाधिकारी जामताड़ा
    17. देवलबाड़ी – कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल जामताड़ा
    18. कुरता – जिला सहकारिता पदाधिकारी जामताड़ा
    19. नयाडीह – श्री अविश्वर मुर्मू, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
    20. झिलुवा – श्री अनिल रविदास, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
    21. रूपड़ीह – श्री अमर कुमार परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता
    22. मदनाडीह – कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल
    23. मंझलाडीह – कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल
    24. नारोडीह – कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल जामताड़ा 2
    25. बांकुडीह – कार्यपालक अभियंता पीएचईडी जामताड़ा।

    वहीं आदेश में सभी निरीक्षी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि उक्त निर्धारित तिथि को अपने आवंटित पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उक्त पंचायत अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही सभी महत्वपूर्ण लोककल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे। विभिन्न बिन्दुओं का भौतिक निरीक्षण, जाँच करते हुए विस्तृत निरीक्षण जाँच प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी के गोपनीय कार्यालय को प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    इस दौरान पंचायत कार्यालय का निरीक्षण (पेयजल एवं शौचालय क्रियाशील है अथवा नहीं), आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण, मनरेगा योजनाओं का भौतिक निरीक्षण, आवास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण, जनवितरण प्रणाली दुकानों का भौतिक निरीक्षण, स्वास्थ्य उपकेन्द्र- भौतिक निरीक्षण, जल मिनार की स्थिति (किस मद से किस वर्ष निर्मित हुआ है। चालू है अथवा नहीं), जल नल योजना भौतिक निरीक्षण, अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का भौतिक निरीक्षण आदि योजनाओं का जांच किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित
    Next Article आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को जिला नियोजनालय जामताड़ा के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया।

    Related Posts

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    November 10, 2026

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    November 10, 2026

    MateSlots Casino: Short Mobile Bursts and the Art of the Quick Spin

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.