Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में PM मोदी की सुरक्षा में हुई सेंधमारी, रैली में नो फ्लाइंग जोन में उड़ाया ड्रोन, तीन गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    गुजरात में PM मोदी की सुरक्षा में हुई सेंधमारी, रैली में नो फ्लाइंग जोन में उड़ाया ड्रोन, तीन गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की चूक का मामला गुरुवार को सामने आया है. बताया जा रहा है कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित बावला में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इसी दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक नजर आई. इस बीच सभा स्थल के पास वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए निजी फोटोग्राफर ने ड्रोन को उड़ाया. हालांकि, पुलिस और एसपीजी की नजर पड़ते ही सुरक्षाकर्मी भागने लगे. तत्काल प्रभाव से ड्रोन को एसपीजी ने नीचे उतार लिया.

     

    मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम केश कालू भाई, निकुल रमेश भाई परमार, राजेश प्रजापति हैं. तीनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस की चेतावनी के बाद ड्रोन को उतारा है. ड्रोन में किसी तरह का विस्फोटक नहीं था. वहीं, मामले में पुलिस ने पीएम की यात्रा के दौरान ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ पर अधिसूचना का उल्लंघन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है.

     

    अहमदाबाद ग्रामीण के एक पुलिस कांस्टेबल अनूप सिंह भरतसंग ने सभा मैदान के पास मुख्य सड़क से माइक्रोड्रोन चलाने वाले कुछ व्यक्तियों की पहचान की. ड्रोन को चलाने वालों को पकड़ा और ड्रोन को नीचे उतारने के लिए कहा. तीनों लोगों ने ड्रोन को नीचे उतारा. बीडीडीएस टीम ने तुरंत ड्रोन की जांच की और पुष्टि की कि ड्रोन केवल फिल्म बनाने के लिए है और इसमें एक ऑपरेटिंग कैमरा था और इसमें कोई विस्फोटक या कोई अन्य हानिकारक वस्तु नहीं थी. आरोपियों के पास कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली है और जब वे ड्रोन का संचालन कर रहे थे तब वे सभा की परिधि दीवार के बाहर थे.

     

    पुलिस ने तीनों लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. तीनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वहां सामान्य फोटोग्राफी के लिए गए थे और उन्हें नहीं पता था कि इलाके में ड्रोन प्रतिबंधित हैं. व्यक्तियों का कोई पुलिस रिकॉर्ड या पिछला आपराधिक इतिहास नहीं है. वे ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़े नहीं हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखीमपुर खीरी : मृतक रेप पीड़ित बहनों के परिवार को मिला कांग्रेसियों का चेक हुआ बाउंस
    Next Article रेलवे को परिचालन संबंधी दिक्‍कतों के चलते आज कैंसिल हुईं 167 ट्रेनें

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.