Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के शख्स ने श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, केक के अलावा बिरयानी भी बांटी
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र के शख्स ने श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, केक के अलावा बिरयानी भी बांटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ठाणे. महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपना बर्थडे घर में नहीं, बल्कि श्मशान घाट पर केक काटकर मनाया है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर के एक निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और सुपरस्टिशन्स के खिलाफ संदेश देने के लिए अपना जन्मदिन श्मशान घाट में मनाया.

     

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाने वाले शख्स का नाम है गौतम रतन मोरे. गौतम रतन मोरे ने 19 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. अपने जन्मदिन पर उन्होंने शनिवार की रात मोहनी श्मशान घाट में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जहां आए मेहमानों को केक के अलावा बिरयानी भी परोसी गई.

     

    श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाने वाले गौतम ने कहा कि उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे. इन सभी ने श्मशान घाट पहुंचकर उनके बर्थडे पार्टी को सेलिब्रिट किया. केक काटने के साथ जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गौतम मोरे ने कहा कि उन्हें प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल और प्रसिद्ध तर्कवादी स्वर्गीय नरेंद्र

    दाभोलकर से इस आयोजन की प्रेरणा मिली, जिन्होंने अंधविश्वास, काला जादू और सुपरस्टिशन के खिलाफ अभियान चलाया. इस आयोजन को लेकर उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि श्मशान घाटों और ऐसी अन्य जगहों पर भूत मौजूद नहीं होते हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअजमेर: शादी के 26 दिन बाद पति ने पत्नी का रेता गला, लाश बोरे में भरकर पुष्कर में फेंकी
    Next Article खंडवा: रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.