Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के एन.एच 33 गलुडीह के पुटरू गावं स्थित टोल प्लाजा को मंगलवार से शुरू कर दिया गया, इसका विरोध झामुमो के अगुवाई मे ग्रामीणों ने किया, इसके खिलाफ इन्होने टोल प्लाजा के समक्ष धरना देते हुए इसका विरोध किया.
    बता दें की इससे पूर्व इस टोल प्लाजा के खिलाफ स्थानीय विधायक रामदास सोरेन ने भी धरना दिया था और केंद्र सरकार तथा एन.एच.ए.आई को इसे हटाए जाने की मांग भी रखी थी, इसके बावजूद यह मंगलवार को यह टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया, जिसका विरोध स्थानीय एवं झामुमो ने किया है, इनके अनुसार इसी रूट मे मात्र 35 किलोमीटर मे पूर्व से एक टोल प्लाजा संचालित है, जबकि 60 किलोमीटर से कम दायरे मे दो टोल नहीं लिया जा सकता है, साथ ही जितनी जमीन इस टोल प्लाजा कर लिए ली गई है उन सबका व्यापारीकरण किया जा रहा है, जबकि खेती के जमीन को काफ़ी कम दर पर ग्रामीणों से अधग्रहित किया गया था, धरना मे बैठे लोगों ने कहा की आज पहले दिन सांकेतिक धरना दिया जा रहा है, अगर यहाँ टोल वसूली बंद नहीं किया गया तो आगे आंदोलन और उग्र होगा.
    जमशेदपुर कार्तिक मास के अंतिम सोमवार को राम मंदिर में आंध्र भक्त समाज द्वारा 11001 दिया जला कर के दीप उत्सव मनाया गया जहां आंध्रा भक्त समाज के महिला पुरुष इस दीप उत्सव में शामिल होकर भगवान शंकर की आराधना की ऐसी मान्यता है की कार्तिक पूर्णिमा के अंतिम सोमवारी को भगवान शिव को दीप जलाकर पूजा अर्चना की जाती है और भगवान शिव की आराधना की।
    जिम्मी भास्कर आंध्रा भात
    सरायकेला- खरसावां जिला आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीते 6 नवंबर की नवंबर को आई रोड स्थित नेपाल चाय दुकान के समीप हिस्ट्रीशीटर अपराधकर्मी 31 वर्षीय शाबिर हुसैन नामक अपराधी की हत्या मामले के नामजद आरोपी कादिम खान को गिरफ्तार करने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने कर दी है. कादिम की गिरफ्तारी कपाली- आदित्यपुर बॉर्डर एरिया से करने का दावा किया जा रहा है. बता दें कि घटना में कादिम के अलावे कलीम खान, सलीम खान और सद्दाम समेत तीन अन्य के खिलाफ साबिर की पत्नी बेबी ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे. साबिर कुख्यात ड्रग पेडलर डोली प्रवीण का भाई था. शाबिर पर कलीम पर जानलेवा हमला का आरोप लगा था. जिसके बाद शाबिर के भाई रमजान पर जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले में कादिम, सद्दाम, सलीम समेत अन्य पर मामला दर्ज किया गया था. उसी मामले को उठाने का दबाव शाबिर पर बनाया जा रहा था. इसी विवाद में शाबिर की हत्या की गई थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्त में आए अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
    राजन कुमार थाना (प्रभारी- आदित्यपुर)

    जमशेदपुर के मानगो में उस वक्त अफरा–तफरी का माहौल बन गया जब मानगो पुल से होकर गुजरे केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस दौरान थोड़ी देर के लिए वहां भगदड़ सी मच गई थी. हालांकि, इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई इसके बाद दमकल एक वाहन मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गया बताया जाता है कि मांगो पुल के बीच से साकची से मांगो कई सारे केबल गुजरे हुए हैं इसी के बलों में शॉर्ट सर्किट हुई जिससे केवल में आग लग गया केवल धू-धू कर जलने लगा हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब इनके बलों में आग लगी है फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. दोनो ओर से आवागमन को बाधित कर दिया गया

    जमशेदपुर में जिला पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने का पूरा प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में जिला पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है जहां परसुडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को डेढ़ सौ ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ है गिरफ्तार किया,जहाँ उनके पास से एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद किया है

    21 नवंबर को सी सी आर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने एक टीम का गठन कर परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में छापेमारी किया गया जहां छापेमारी के दौरान बाइक सवार जावेद खान के पास से 54 पुड़िया ब्राउन शुगर वही शकील अहमद जिसके पास से 50 पुड़िया ब्राउन शूगर, सुरेश यादव को 50 पुड़िया ब्रॉउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस ने उनके पास से बिना नंबर प्लेट का मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है, संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 21 नवंबर की रात सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर परसुडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाकर कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में बाइक पर सवार तीन युवकों को धर दबोचा गया जिनके पास 27 ग्राम ब्राउन शुगर की पुड़िया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹50000 है वह बरामद किया गया उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों में सुरेश यादव और शकील अहमद का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी रहा है विभिन्न मामलों में ये जेल जा चुके उन्होंने बताया कि पुलिस कोशिश कर रही है कि आखिर इनके पीछे और कौन कौन है, साथ ही उन्होंने बताया कि इनके पास से एक बिना नंबर प्लेट का बाइक भी बरामद किया गया है
    के विजय शंकर सिटी एसपी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में सबसे बेहतर है मध्य प्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ देने की नीति: सीएम शिवराज सिंह चौहान
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.