Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान की सुर्खियां कमलदेव गिरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कोल्हान की सुर्खियां कमलदेव गिरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2022No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलयात्री सुख सुविधा समिति के 25 सदस्य टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

    झाँटीझरना पंचायत निवासी दिव्यांग युवक ने अपने जीवन यापन के लिए रोजगार दिये जाने की मांग जिले के उपायुक्त के समक्ष रखा

    मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले को भेजा जेल

    जमशेदपुर के ग्रेजुएट कालेज के यु.जी के छात्राओं ने अपने नामांकन नहीं होने से नाराज होकर कोल्हान विश्विद्यालय के शाखा कार्यालय मे किया प्रदर्शन 

    झारखंड स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा अवेयरनेस प्रोग्राम का किया आयोजन 

    अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई

    ठंड के मौसम में मानगो एमएनएसी के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया

    कमलदेव गिरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

    रेलयात्री सुख सुविधा समिति के 25 सदस्य टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

    रेलयात्री सुख सुविधा समिति के 25 सदस्य टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, इस दौरान चक्रधरपुर मंडल के रेलवे के कई पदाधिकारी मौजूद थे जहां समिति द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण कर रिपोर्ट भारतीय रेलवे बोर्ड को सौंपा जाएगा
    रेलवे बोर्ड यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जिसमें चक्रधरपुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक अश्वनी मिश्रा और टाटानगर से स्टेशन निदेशक रघुवंश कुमार समय दर्जनों विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए टीम के सात सदस्यों ने स्टेशन के रेस्टोरेंट शौचालय फर्स्ट क्लास एसी वेटिंग हॉल टिकट काउंटर और प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया है। इससे रेल अधिकारियों में अफरातफरी की स्थिति कायम थी यात्री सुविधा समिति के अजय कुमार यादव ने प्रेस से बातचीत में कहा कि स्टेशन पर कोई खराबी नहीं मिला है सभी कुछ यात्री सुलभ और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर है।
    अजय कुमार यादव भारतीय रेलवे बोर्ड

    झाँटीझरना पंचायत निवासी दिव्यांग युवक ने अपने जीवन यापन के लिए रोजगार दिये जाने की मांग जिले के उपायुक्त के समक्ष रखा

    जमशेदपुर के घाटशीला प्रखंड के झाँटीझरना पंचायत निवासी दिव्यांग युवक ने अपने जीवन यापन के लिए रोजगार दिये जाने की मांग जिले के उपायुक्त के समक्ष रखा है, युवक ने स्थानीय समाजसेवी के साथ मिलकर जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है.
    युवक ने बताया की उसका नाम कूड़ा मार्डी है और वह बी. एड तक की शिक्षा पूर्ण कर चूका है, उन्होने कहा की उनके माता पिता जीवित नहीं है और भाई के साथ वह रहता है, लेकिन भाई के शादी होने के बाद वह भी उनका ध्यान नहीं रखता है, ऐसे मे अपने जीवन यापन को लेकर वे चिंतित है, उन्होने कहा की वे शिक्षित है और चाहते हैँ की जिले के उपायुक्त किसी प्रकार से उनका नियोजन करें जिससे की वे खुद सक्षम होकर अपना जीवन यापन कर सके.

    मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले को भेजा जेल

    जमशेदपुर में सड़क मार्ग के रास्ते मछली लदे पिकअप वाहन से मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले संकोसाई रोड नंबर 1 निवासी सनातन गोराई और झाड़ग्राम के बिनपुर थाना क्षेत्र निवासी संजय कोटाल को गिरफ्तार किया था. सोमवार को पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मछली लदा पिकअप मानगो चौक के पास खड़ा है जिससे ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. पुलिस द्वारा एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई और दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान दोनो के पास से जेब में 100–100 पुड़िया ब्राउन शुगर और पिकअप से 120 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया जिसका कुल वजन 27.97 ग्राम है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 60 से 70 हजार रुपए आंकी गई है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि सनातन ही तस्करी करता है. दोनो मछली को झाड़ग्राम के राजनगर से ला रहे थे और रास्ते में ही ब्राउन शुगर भी खरीदा था. पुलिस को ब्राउन शुगर बेचने वाले की जानकारी मिली जिसपर करवाई की गई, वही पुलिस के मुताबिक इस गैंग मे और भी लोग शामिल है जिनकी भी गिरफ़्तारी जल्द की जाएगी

    जमशेदपुर के ग्रेजुएट कालेज के यु.जी के छात्राओं ने अपने नामांकन नहीं होने से नाराज होकर कोल्हान विश्विद्यालय के शाखा कार्यालय मे किया प्रदर्शन 

    जमशेदपुर के ग्रेजुएट कालेज के यु.जी के छात्राओं ने अपने नामांकन नहीं होने से नाराज होकर कोल्हान विश्विद्यालय के शाखा कार्यालय मे प्रदर्शन किया, साथ ही जल्द से जल्द नामांकन लिए जाने की मांग की.
    – इन्होने कहा की 16 तारिक तक फॉर्म वेरिफिकेसन का तिथि तय किया गया था, लेकिन बड़ी संख्या मे छात्राएँ कुछ कारणों से इससे वंचित हो गई है और अब इनका वेरिफिकेसन नहीं किया जा रहा है, इन्होने सोमवार को एन.एस.यु.आई के समर्थन के साथ साकची स्थित कोल्हान विश्विद्यालय के शाखा कार्यालय मे प्रदर्शन कर अपने वेरिफिकेसन और नामांकन लिए जाने की मांग उठाई है.

    झारखंड स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा अवेयरनेस प्रोग्राम का किया आयोजन 

    जमशेदपुर जिला मुख्यालय सभागार में झारखंड स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया, इसके माध्यम से एड्स के रोकथाम हेतु उपायों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी गई.

    इस दौरान यह बताया गया कि एड्स के प्रति आम लोगों की यह सोच है यह जानलेवा बीमारी है लेकिन समय रहते हैं अगर इसका इलाज की जाए तो इससे बचा जा सकता है इस दौरान इस बीमारी के प्रारंभिक लक्षण के बारे में बताया गया और यह जानकारी दी गई इस तरह के लक्षण पाए जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें, तमाम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को इस विषय मे जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया.

    अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई

    जमशेदपुर से आज अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है जहां पूरे राज्य में अब केकेसी के द्वारा यात्रा निकालकर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा जहां यात्रा में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा मौजूद थे

    बिरसानगर से शुरू हुई है यात्रा साकची चक्कर पर आकर समाप्त हुई जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी राहुल गांधी का संदेश लेकर यात्रा में शामिल हुए थे वही यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि पार्टी के युवराज राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की शुरुआत की गई है जिसका सीधा लाभ संगठन को प्राप्त हो रहा है वही हम अपने युवराज के कंधे से कंधा मिलाकर झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जहां अब पूरे राज्य में केसीसी के माध्यम से यात्रा निकालकर कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया जाएगा जहां नफरत की राजनीति को खत्म कर देश की एकता को मजबूत करने का काम कांग्रेस करेगी

    शैलेश पांडेय ( प्रदेश अध्यक्ष केकेसी)

    ठंड के मौसम में मानगो एमएनएसी के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया

    जमशेदपुर की मानगो एमएनएसी के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जहां ठंड के मौसम में सड़क पर रात गुजार रहे लोगों को शेल्टर होम पहुंचाने का प्रयास किया गया, दूसरी तरफ शेल्टर होम नहीं जाने को इछुक लोगों को कंबल वगैरह दिया गया था कि जाड़े के मौसम में किसी तरह की परेशानी ना हो
    जाड़े का मौसम आ चुका है ऐसे में सड़क पर रात गुजार रहे लोगों के समक्ष एक बड़ी परेशानी आ गई जिसे देखते हुए जमशेदपुर के मानगो एमएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने एक विशेष अभियान चलाया जहां सड़क व चौक चौराहे पर ठंड के मौसम में रात गुजार रहे लोगों से शेल्टर होम जाने का आग्रह किया, बहुत सारे लोगों को शेल्टर होम पहुंचाया गया और जो लोग शेल्टर होम जाने कोई इच्छुक नहीं दिखे उनसे आग्रह किया गया नहीं जाने की स्थिति में उनके बीच कंबल का वितरण किया गया ताकि ठंड से राहत हो सके वही विशेष पदाधिकारी ने बताया कि किसी भी कारण से लोग अगर ठंड के मौसम में सड़क पर रात गुजारने को मजबूर हैं तो उनके लिए राज्य सरकार के पहल पर मानगो एमएनएसी द्वारा शेल्टर होम की सुविधा प्रदान किया गया है जिसमें अच्छी व्यवस्था है इस ठंड के मौसम में सड़क पर रात ना गुजार कर वे शेल्टर होम में रह सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोग हैं जोकि समझाने के बावजूद शेल्टर होम नहीं जाना चाहते उनके बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है

    कमलदेव गिरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

    कमलदेव गिरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुलजार हुसैन (25 वर्ष) और मतिउर रहमान (27 वर्ष) हैं. दोनों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. दोनों में पुलिस को बताया कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान है. उसकी हत्या में छह लोग शामिल थे. अन्य चार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न राज्यों में छापामारी कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 12 नवंबर को कमलदेव गिरि की भारत भवन चौक के पास बम मारकर हत्या कर दी गई थी. कमलदेव गिरि उस दिन साम में अपने घर से रेलवे स्टेशन गए थे.

    वहां से लौटने के दौरान भारत भवन चौक के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हत्या कर दी थी. इसके बाद चाईबासा के एसपी ने विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया था. टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ चक्रधरपुर कपिल चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल संयुक्त रूप से कर रहे हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय और भाजपा नेता राकेश भूपेंद्र का मामला पहुंचा अदालत दोनों ओर से तीखी प्रतिक्रिया
    Next Article आप पार्टी ने बिरसानगर जमशेदपुर में राजकीय उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण किया

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.