Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र 2 में करेंगे दीपिका पादुकोण संग रोमांस
    Headlines सिनेमा

    रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र 2 में करेंगे दीपिका पादुकोण संग रोमांस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और नागार्जुन का भी स्पेशल कैमियो था। फिल्म ने पहले बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया और इसके बाद ओटोटी रिलीज के वक्त भी खूब वाहवाही लूटी। फिल्म के ओटोटी रिलीज के बाद ये तो साफ हो गया है कि अमृता/जल अस्त्र के किरदार में दीपिका पादुकोण हैं, लेकिन देव के किरदार को लेकर अब भी खबरों का बाजार गर्म है। ऐसे में अब ब्रह्मास्त्र 2 से जुड़ी एक नई थ्योरी सामने आई है।

     

    ब्रह्मास्त्र 2 में देव के किरदार के लिए रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और यश का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हो सकता है कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र- देव’ में देव के किरदार में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। चूंकि शिवा, देव का बेटा है और ऐसे में रणबीर ही फिल्म में देव का किरदार निभा सकते हैं, जिससे लुक की भी दिक्कत नहीं होगी। अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

     

    रणबीर कपूर के ब्रह्मास्त्र में देव के किरदार निभाने के साथ ही प्रभास और बाहुबली का जिक्र भी तेज हो गया है। दरअसल याद दिला दें कि इससे पहले सुपरहिट फिल्म बाहुबली में प्रभास ने भी बाप बेटे दोनों का किरदार निभाया था। प्रभास ने अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। वहीं कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र 2 में देव और शिवा दोनों का किरदार रणबीर कपूर निभा सकते हैं।

     

    अगर वाकई में ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका और रणबीर रोमांस करते दिखते हैं तो फैन्स के लिए ये देखना मजेदार होगा, क्योंकि एक वक्त पर दोनों रियल लाइफ में रिलेशनशिप में थे। याद दिला दें कि फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 120.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पहले हफ्ते 168.75 और दूसरे हफ्ते 222.30 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 250 करोड़ रुपये हो गया था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफीफा वर्ल्ड कप: ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही, शकीरा और डुआ लिपा जैसी स्टार्स मचाएंगी धमाल
    Next Article देश के स्वर्ण भंडार में आयी भारी गिरावट, विदेशी मुद्रा भंडार भी 1.09 अरब डॉलर घटा

    Related Posts

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.