Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात : बीजेपी में पहली बगावत, टिकट काटे जाने से नाराज विधायक आप में हुआ शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात : बीजेपी में पहली बगावत, टिकट काटे जाने से नाराज विधायक आप में हुआ शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में 160 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने करीब तीन दर्जन विधायकों का टिकट काट दिया है। टिकट काटे जाने से नाराज मातर विधायक ने बगावत करते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। खेड़ा जिले के मातर सीट से दो बार के विधायक केसरी सिंह सोलंकी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

     

    इटालिया ने केसरी सिंह सोलंकी का स्वागत करते हुए तस्वीर साझा की और उनकी तारीफ की। इटालिया ने लिखा, ”केसरी सिंह सोलंकी जी, मातर के लोकप्रिय, मेहनती, निडर विधायक आज अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मैं आम आदमी पार्टी में श्री केसरी सिंह जी का स्वागत करता हूं। हम गुजरात में एक ईमानदार सरकार बनाएंगे।”

     

    सत्ताधारी भाजपा ने गुरुवार को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मातर सीट से कल्पेश परमार को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले

    2014 और 2017 में सोलंकी ने यहां जीत हासिल की थी। सोलंकी ने 2014 में यहां उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। देवुसिंह चौहान के लोकसभा सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। चौहान इस समय केंद्र में संचार राज्यमंत्री हैं। सोलंकी ने 2017 में भी विधानसभा चुनाव में यहां जीत हासिल की थी। ‘आप’ माहीपत सिंह चौहान को इस सीट से टिकट दे चुकी है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशातिरों ने उड़ा लिया ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे कारोबारी का एक करोड़ का सोना
    Next Article मेक्सिको के गुआनाजुआतो के एक बार में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 2 घायल

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.