Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 26 कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    मतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 26 कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिमला. हिमाचल प्रदेश में चार दिन बाद होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर सहित प्रदेश के 26 कांग्रेसी नेता और सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले 26 कांग्रेसी नेताओं का भाजपा में जाना, कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा. इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी मौजूद थे.

     

    कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर, पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, नरेश वर्मा, चमयाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन सदस्य राकेश चौहान, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज शिमला के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार और गोपाल ठाकुर शामिल हैं.

     

    “रिवाज बदल रहा है”

    आज शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों सहित कई साथियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा।

    भाजपा परिवार में आप सभी का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन।

    आइये, भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए एकजुटता के साथ कार्य करें।#रिवाजबदलेगा#हिमाचल_में_फिर_भाजपा pic.twitter.com/LMDkMMhmO6

    — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) November 7, 2022
    इनके अलावा चमन लाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुनीश मंडला, बालकृष्ण बॉबी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप समता और रवि भी सोमवार को ही भाजपा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन सभी का भाजपा में गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आइए हम भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करें.

     

    इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है. उन्होंने चुनावी राज्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहना की और कहा कि उन्होंने नीतियों को जमीन पर लागू किया. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार का मन बना रहे नीतिश कुमार, पर नहीं होंगे कांग्रेस के साथ
    Next Article महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर फोड़ा चिट्ठी बम: कहा- ड्रामा बंद करें केजरीवाल, मेरे पास है पूरा रिकार्ड

    Related Posts

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    May 10, 2025

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    May 10, 2025

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.