Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार का मन बना रहे नीतिश कुमार, पर नहीं होंगे कांग्रेस के साथ
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    गुजरात चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार का मन बना रहे नीतिश कुमार, पर नहीं होंगे कांग्रेस के साथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार गुजरात चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार का मन बना रहे हैं। लंबे समय तक भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चलाते रहे नीतीश कुमार अब आरजेडी-कांग्रेस के साथ हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बिहार से बाहर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश के तहत नीतीश कुमार पीएम मोदी के गृहराज्य में भी दस्तक देने जा रहे हैं।

     

    बिहार की सत्ताधारी जेडीयू ने सोमवार को कहा कि वह गुजरात में चुनाव लड़ने के लिए आदिवासी नेता छोटूभाई वसावा की अगुआई वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ बातचीत कर रही है। गुजरात के झागडिया सीट से 7 बार के विधायक वसावा ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने जेडीयू और बीटीपी के बीच गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार से बात की है। उन्होंने कहा, ”नीतीश कुमार गठबंधन करके गुजरात चुनाव लड़ने को सहमत हैं।”

     

    बीटीपी के संस्थापक आदिवासी नेता ने कहा, ”बीटीपी और जेडीयू पुराने दोस्त हैं और इसलिए हमने चुनाव पूर्व गठबंधन का फैसला किया है। हम जेडीयू की मदद करेंगे और वे हमारी मदद करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। हमारा लक्ष्य मौजूदा (बीजेपी) सत्ता को उखाड़ना है।” जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जेडीयू गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बीटीपी के साथ बातचीत कर रही है। खान ने कहा, ”वसावा हमारे अपने हैं, वह 2017 तक जेडीयू गुजरात यूनिट के अध्यक्ष थे। हम उन विधानसभा सीटों की पहचान कर रहे हैं, जहां उम्मीदवार उतार सकते हैं।”

     

    खान ने कहा, ”यदि हम (जेडीयू) चुनाव नहीं भी लड़ सके तो हमारे नेता नीतीश कुमार गुजरात चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।” खान ने कहा कि नीतीश पहले भी वसावा के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होने जा रही है। बीटीपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 2 पर सफलता मिली थी। वसावा ने 2017 में उस वक्त जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था जब नीतीश ने दोबारा भाजपा से गठबंधन का ऐलान किया था। अब नीतीश एक बार फिर भाजपा से अलग हो गए हैं तो वसावा ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला टीचर को अपनी ही स्टूडेंट से हुआ प्यार, शादी रचाने कराया जेंडर चेंज
    Next Article मतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 26 कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.