Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात चुनाव में आप सीएम फेस पर इन तीन में जंग, किसके नाम पर लगेगी मुहर
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात चुनाव में आप सीएम फेस पर इन तीन में जंग, किसके नाम पर लगेगी मुहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2022Updated:November 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने घोषणा कर चुकी है कि चुनाव दो चरणों में होगा। इस बीच आज अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के सीएम फेस के नाम का ऐलान करेंगे। आम आदमी पार्टी नेताओं ने जानकारी दी कि आम लोगों की राय के बाद केजरीवाल आज सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं। सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने से पहले केजरीवाल ने कहा कि हमारी कोशिश पंजाब को दोहराने की है। गुजरात में आप के सीएम फेस के लिए किसके नाम पर मुहर लग सकती है.

     

    इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि राज्य में पार्टी से सीएम उम्मीदवार कौन होना चाहिए, इस बारे में अपने विचार दें। उन्होंने कहा था कि लोग 3 नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा की जाएगी।

     

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि आप से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरतिह्या शामिल हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा कि केजरीवाल शुक्रवार को परिणाम घोषित करने के लिए अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन करने वाले हैं। उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, ”हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे।”

     

    केजरीवाल ने यह भी कहा था, ”पंजाब चुनाव के दौरान हमने लोगों से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। लोगों ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया और जनता की मर्जी के मुताबिक हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।” इससे पहले आप ने गुरुवार को गुजरात चुनावों के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की हवा और हुई जहरीली, सांस फूलने, जोड़ों में बढ़ रहा दर्द, जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित
    Next Article सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए किया प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का ऐलान

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.