Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में चुनावी घोषणा से पहले ही अमित शाह सक्रिय, सीएम उम्मीदवार घोषित करेगी आप
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात में चुनावी घोषणा से पहले ही अमित शाह सक्रिय, सीएम उम्मीदवार घोषित करेगी आप

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का गुरुवार को ऐलान होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई बैठकों का दौर शुरू कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी बड़ी बैठकें करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

     

    गुजरात भाजपा गुरुवार से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में बैठकों का दौर शुरू कर रही है। मीटिंग में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, प्रभारी सुधीर गुप्ता और भूपेंद्र यादव शामिल रहेंगे। खबरें हैं कि बैठक के दौरान पार्ट 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का विश्लेषण करेगी। सभी सदस्य केंद्रीय संसदीय समिति को सूची भेजे जाने से पहले उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लेंगे।

     

    मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हर सीट पर एक दर्जन से ज्यादा इच्छुक उम्मीदवार हैं। एक ओर जहां पाटिल संकेत दे रहे हैं कि पार्टी नो रिपीट के आधार पर फैसला लेगी। वहीं, शाह का मानना है कि जीतने की क्षमता ही मुख्य पैमाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा सीएम पटेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

     

    गुरुवार को ही आप भी बड़ी बैठक करने वाली है। संभावनाएं जताई जा रही है कि इसके बाद पार्टी शुक्रवार को सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि पार्टी गुजरात के लिए सीएम चेहरे का ऐलान 4 नवंबर को करेगी। उन्होंने इसके लिए जनता की राय मांगी है और कहा है कि पार्टी का सीएम चेहरे जनता से हेल्पलाइन के जरिए मिलनी वाली राय के आधार पर तय होगा।

     

    इधर, कांग्रेस के नेताओं का भी दिल्ली में मंथन जारी है। खबर है कि प्रदेश कांग्रेस के नेता जगदीश ठाकुर, सुखराम राठवा और प्रभारी रखु शर्मा बची हुई सीटों पर मंथन के लिए दिल्ली में हैं। स्क्रीनिंग कमेटी ने बीते सप्ताह करीब 100 सीटों पर नाम तय कर लिए थे और बचे उम्मीदवार एक या दो दिन में तय कर लिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका और यूरोप की धमकियां बेअसर, भारत को तेल बेचने वालों में टॉप पर पहुंचा रूस
    Next Article सेना पर हमला करने वाले को माफी नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई आतंकी की पुनर्विचार याचिका

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.