Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संत शिरोमणि नामदेव जी का 752 वां प्रकाश उत्सव मना मिन्नत करना सीखें, वाहेगुरु सब कुछ देगा : फक्कड़
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    संत शिरोमणि नामदेव जी का 752 वां प्रकाश उत्सव मना मिन्नत करना सीखें, वाहेगुरु सब कुछ देगा : फक्कड़

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संत शिरोमणि नामदेव जी का 752 वां प्रकाश उत्सव मना
    मिन्नत करना सीखें, वाहेगुरु सब कुछ देगा : फक्कड़

    जमशेदपुर। संत शिरोमणि ब्रह्म ज्ञानी बाबा नामदेव जी का 752 वां प्रकाश उत्सव बड़े ही श्रद्धा के साथ रविवार को हयूम पाइप गुरुद्वारा कमेटी के तत्वावधान में बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया।
    इस मौके पर पंजाब के पटियाला से विशेष तौर पर बुलाए गए भाई लाल सिंह फक्कड़ के जत्थे ने क्लासिकल राग में गुरुवाणी गायन कर संगत को निहाल कर दिया।
    उन्होंने संत नामदेव जी के बाल काल में भगवान विठ्ठल गोविंदा को दूध पिलाने का प्रसंग रखते हुए कहा कि ईश्वर प्रसन्न होते हैं और दर्शन देते हैं तथा मनमुरादें भी पूरे करते हैं लेकिन सच्चे मन से मिन्नतें करना यदि मनुष्य सीख जाए।

    दूध पियो गोविन्द राय, दूध पियो मेरे मन पतियाई, मैं अंधुले की टेक तेरा नाम खुंदकारा, जैसे शब्दों का गायन सुबह एवं शाम के दीवान में किया।
    स्त्री सत्संग सभा की बीवी जसवीर कौर और भाई गुरशरण सिंह के जत्थे ने कीर्तन गायन किया तथा हजूरी ग्रंथी भाई हरजिंदर सिंह जी ने संत नामदेव जी के जीवन पर प्रकाश डाला और विश्व के समस्त जीवों के कल्याण की अरदास की। हजारों लोगों ने यहां श्रद्धा के साथ लंगर ग्रहण किया और इसकी व्यवस्था काफी उत्तम रही।

    स्टेज संचालन कदमा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह ने किया और टांक क्षत्रिय सिख संगत की ओर से भाई मंजीत सिंह परिवार के बीबी जसविंदर कौर, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान गुरमुख सिंह, कैसियर अजीत सिंह गंभीर, अकाली दल के जत्थेदार जरनैल सिंह, मानगो कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, साकची कमेटी के प्रधान निशान सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, गुरु नानक सेवा दल के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, बारीडीह कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह, परमजीत सिंह काले,

    जसवंत सिंह जस्सू, सतवीर सिंह सोमू, हरवीर सिंह पप्पू, कांग्रेस नेता परविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, जसप्रीत सिंह हरकीरत सिंह, हरप्रीत सिंह को सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया।

    आयोजक हयूम पाइप गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान दलबीर सिंह महासचिव गुरनाम सिंह मनजीत सिंह के अनुसार संत नामदेव जी ने समस्त मानव जाति को एक ईश्वर की संतान माना और कई पद (अभंग) लिखे और उनमें से 61

    पद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में भी संग्रहित है। अपने जीवन का लंबा समय उन्होंने पंजाब में संगत को भक्ति मार्ग से जोड़ने का काम किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभास्कर के दरबार में पूर्व मंत्री ने लगाई हाजिरी हुरलुंग घाट पर छठव्रतीयो के संग दिए सूर्य को अर्घ
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.