Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयला परिवहन घोटाला- ईडी को मिले 100 करोड़ के अवैध लेन-देन के दस्तावेज
    Breaking News Headlines

    कोयला परिवहन घोटाला- ईडी को मिले 100 करोड़ के अवैध लेन-देन के दस्तावेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नेताओं, अफसरों और कारोबारियों के ठिकानों पर जांच के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं. आइएएस समीर बिश्नोई के छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) कार्यालय में जांच के दौरान 100 से अधिक समीर के हस्ताक्षर वाले खाली चेक मिले हैं. यह चेक किसे देने के लिए रखे गए थे, इसकी जानकारी बिश्नोई ने ईडी को नहीं दी है.

     

    पूछताछ के लिए ईडी ने कोर्ट में बिश्नोई सहित दोनों कारोबारियों सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी की छह दिन की रिमांड बढ़ाने का आवेदन किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. बता दें कि ईडी ने 18 अक्टूबर से लगातार तीन दिन चिप्स कार्यालय में जांच की. समीर बिश्नोई चिप्स के सीईओ के पद पर पदस्थ थे.

     

    ईडी की कार्रवाई के बाद सरकार ने समीर को सीईओ के पद से हटा दिया है. ईडी ने कोर्ट में बताया कि समीर के एक बैंक के खाते में बहुत बड़ी रकम जमा है. ईडी की पूछताछ में समीर ने उस रकम का स्रोत नहीं बताया है. ईडी की पूछताछ में समीर ने स्वीकार किया है कि वे एक कोयला कारोबारी को सरकारी दस्तावेज भेजते थे.

     

    यही नहीं, कोयला कारोबारी को टेंडर की जानकारी और जीएसटी केस के बारे में भी जानकारी देते थे. कुछ समय के लिए समीर को सरकार ने जीएसटी कमिश्नर के पद पर पदस्थ किया था. ईडी ने कोर्ट में बताया कि कोयला परिवहन के नियम बदलने के लिए समीर ने किसी भी वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति नहीं ली. समीर ने 15 जुलाई 2020 को कोयला परिवहन के बदले नियमों का नोटिफिकेशन जारी किया था.

     

    सूर्यकांत की डायरी में समीर को एक करोड़ देने का उल्लेख

    ईडी ने कोर्ट में बताया कि समीर ने कोयला के अवैध परिवहन से कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से एक करोड़ रुपये लिए हैं. इसका उल्लेख सूर्यकांत के घर से मिली डायरी में है. ईडी को अब तक समीर बिश्नोई, कारोबारी सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत का रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी के पास से मिले इलेक्ट्रानिक डिवाइस का डाटा उपलब्ध नहीं हो पाया है. इसके मिलने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी. बता दें कि इस मामले में दो और आइएएस जयप्रकाश मौर्या और रानू साहू के विरुद्ध जांच चल रही है. वहीं बिश्नोई के घर से चार किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख नकद मिले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोश हेजलवुड को पछाड़ राशिद खान फिर बने नंबर 1 टी20 गेंदबाज
    Next Article ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की गौमाता पूजन का वीडियो हुआ वायरल

    Related Posts

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    August 6, 2026

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    August 6, 2026

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.