Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाँच हजार छठ व्रत धारियों के बीच होगा निशुल्क प्रसाद का वितरण : विकास सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    पाँच हजार छठ व्रत धारियों के बीच होगा निशुल्क प्रसाद का वितरण : विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाँच हजार छठ व्रत धारियों के बीच होगा निशुल्क प्रसाद का वितरण : विकास सिंह

    बाबा बैधनाथ सेवा संघ मानगो जमशेदपुर की ओर से मानगों के हीरा होटल मैदान में 29 अक्टूबर महाखड़ना के दिन पाँच हजार छठ व्रत धारियों के बीच निशुल्क फल का वितरण किया जाएगा । यह जानकारी बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने मानगो गुरुद्वारा के प्रांगण में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विकास सिंह ने कहा मानगों के सभी क्षेत्रों संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा कूपन का वितरण किया जाएगा । कूपन के आधार पर हीरा होटल मैदान में शिविर लगाकर लोगों के बीच फल और प्रसाद का वितरण किया जाएगा । विकास सिंह ने कहा फल और प्रसाद की मात्रा इतनी रहेगी की आराम से छठ व्रतधारी अपनी छठ पूजा कर सकते हैं ।

    बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से विगत छःवर्षों से निशुल्क फल का वितरण किया जाता रहा है दो वर्ष कोविड-19 के महा प्रकोप के कारण बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से प्रसाद आपके द्वार का कार्यक्रम चलाया गया था । संघ के द्वारा वाहन के माध्यम से हर मोहल्ले में जाकर प्रसाद का वितरण किया गया था । इस बार कोविड 19 का प्रकोप नहीं है इसलिए कार्यक्रम मानगो डिमना रोड के हीरा होटल के समीप मैदान में आयोजित होगा । फल वितरण का कार्यक्रम प्रातः10:00 बजे आरंभ होगा जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा । केला, संतरा, सेव ,गागल ,नारियल, सूप एवं पूजन में लगने वाली सामग्री का वितरण किया जाएगा ।

    संवाददाता सम्मेलन के द्वारा विकास सिंह ने सभी छठव्रतियों से निवेदन किया है प्रसाद लेने अपने घर से कपड़े का झोला लेकर अवश्य आएं । जो कपड़े का झोला लेकर नहीं आएगा उसे संघ के द्वारा कपड़े का झोला मुहैया कराया जाएगा । विकास सिंह ने बताया हीरा होटल मैदान को प्रसाद वितरण के पूर्व पूरी तरह साफ सफाई का गंगाजल से शुद्ध किया जाएगा।

    प्रसाद वितरण में लगे कार्यकर्ता प्रसाद वितरण तक पूरी तरह उपवास में रहेंगे । संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, पुतुल सिंह, संजू देवी, पंचा देवी, सुकुमारी देवी, आशा बद्रा मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरयानी खाने से कम हो रही मर्दाना ताकत, आरोप के बाद प्रशासन ने बंद कराई दुकानें
    Next Article अपार्टमेंट में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.