Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल में बागी ना बिगाड़ दें भाजपा का खेल, खुद नड्डा ने मोर्चा संभाला
    Breaking News Headlines राजनीति

    हिमाचल में बागी ना बिगाड़ दें भाजपा का खेल, खुद नड्डा ने मोर्चा संभाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमालच प्रदेश में टिकट को लेकर भाजपा के भीतर नाराजगी और बगवाती तेवरों को पार्टी नेतृत्व तेजी से नियंत्रित कर रहा है। पार्टी ने बगावत से सख्ती से निपटते हुए नेता महेश्वर सिंह का टिकट नामांकन के आखिरी दिन अंतिम क्षण में काट दिया। दस में से जिन पांच निवर्तमान विधायकों के टिकट काटे गए थे, उनकी नाराजगी भी दूर कर दी है।

     

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह राज्य होने से हिमाचल चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल भी बने हुए हैं। पार्टी को तीन दशकों का हर बार सत्ता परिवर्तन का क्रम तोड़ना है। ऐसे में भाजपा ने टिकट बांटने में सावधानी बरती और 43 में से 32 विधायकों को फिर से टिकट दिया, ताकि बागवत को ज्यादा हवा न मिले। दरअसल, हिमाचल में अब भाजपा व कांग्रेस में सीधी लड़ाई की स्थिति बन रही है। इसलिए भाजपा बहुत ज्यादा प्रयोग करने से बची है।

     

    सूत्रों के अनुसार नड्डा खुद नाराज नेताओं को मना रहे हैं। जहां मान-मनौव्वल काम नहीं कर रही है, वहां सख्ती भी दिखाई जा रही है। कुल्लू सीट पर महेश्वर सिंह का टिकट काट नरोत्तम ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया गया। महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह बंजार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर अड़े हुए थे। पार्टी ने साफ कर दिया था कि महेश्वर के बेटे ने बगावत नहीं छोड़ी तो उनका टिकट काट दिया जाएगा।

     

    हिमाचल में ‘आप’ चुनाव मैदान में तो है, लेकिन वह त्रिकोणीय संघर्ष बनाने की स्थिति में नहीं दिख रही है। ऐसे में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस में ही सत्ता संघर्ष की उम्मीद है। यही वजह है कि दोनों दल अपने-अपने घर को संभालने पर जोर दे रहे हैं। भाजपा कांग्रेस में सेंध भी लगा रही है, ताकि जनता की हर बार सत्ता परिवर्तन की मानसिकता को बदलकर सरकार बरकरार रख सके।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखड़गे ने आज कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में संभाला पदभार
    Next Article बिरयानी खाने से कम हो रही मर्दाना ताकत, आरोप के बाद प्रशासन ने बंद कराई दुकानें

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.