Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 जून तक नहीं मिलेगी उत्तर भारत को गर्मी से राहत: मौसम विभाग
    Breaking News राष्ट्रीय

    11 जून तक नहीं मिलेगी उत्तर भारत को गर्मी से राहत: मौसम विभाग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केरल तट पर मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन देश के बाकी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग केे अनुसार उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, यहां 11 जून के बाद ही मानसून के आने की संभावना है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के अलावा मध्य भारत और दक्षिण भारत में भी गर्मी का कहर जारी है और यहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. यहीं नहीं राजस्थान में तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा चुका है.भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि करीब एक सप्ताह में केरल से होते हुए देश के अन्य हिस्सों में मानसून पहुंचेगा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), हरियाणा और पंजाब में 11 जून के बाद ही प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, जब पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होगी. वहीं, पूर्वोत्तर में मौसम की स्थिति मानसून के अनुकूल होने से असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं. देश के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने पर ही लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी.इस समय देशभर में गर्मी पूरे चरण पर है और महाराष्ट्र इस साल गंभीर सूखे की चपेट में है. राज्य के बांधों में महज 7.7 फीसदी पानी बचा है, जो बीते दस सालों में सबसे न्यूनतम स्तर है. मध्य प्रदेश में देवास के पंजापुरा वन क्षेत्र में 9 बंदरों की गर्मी के चलते मौत हो गई. बीते कुछ दिनों से यहां पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी : शर्मशार राजधानी, 8 साल की मासूम से रेप, हत्या, हंगामा, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Next Article अमित शाह ने राज्यों के नेताओं की बुलाई बैठक, संगठन चुनावों पर होगी चर्चा

    Related Posts

    KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

    November 23, 2026

    रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ की रिलीज टली, 27 नवंबर को नहीं आएगी फिल्म; नई तारीख का इंतजार

    November 23, 2026

    यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस से सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सपा ने बनाई 4 सदस्यीय कमेटी, रामगोपाल यादव को मिली कमान

    November 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

    रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ की रिलीज टली, 27 नवंबर को नहीं आएगी फिल्म; नई तारीख का इंतजार

    यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस से सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सपा ने बनाई 4 सदस्यीय कमेटी, रामगोपाल यादव को मिली कमान

    खूंटी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 4 की मौत, एक घायल

    KBC के सवाल पर पंजाब में बवाल, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

    भारत-रूस कारोबार को मिलेगी नई दिशा, 59.86 अरब डॉलर के व्यापार के बीच एफटीए की पहल

    MP- शादी में शामिल होने जा रहे आर्मी जवान समेत तीन की मौत, खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो

    वृंदावन दर्शन के लिए आए भिंड के परिवार की कार हादसे का शिकार, 4 की मौत

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.