Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फेमस ट्रांसजेंडर का किरदार अदा करेंगी सुष्मिता सेन
    Headlines सिनेमा

    फेमस ट्रांसजेंडर का किरदार अदा करेंगी सुष्मिता सेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वेब सीरीज आर्या में दमदार परफॉर्मेंस के बाद एक बार फिर सुष्मिता सेन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाने के लिए कमर कस ली है। सुष्मिता सेन जल्द ही अपनी नई वेबसीरीज के लिए शूटिंग शुरू करने वाली हैं। अपनी अपकमिंग वेबसीरीज में सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा जब सुष्मिता किसी ट्रांसजेंडर के रोल को अदा करती नजर आएंगी। सुष्मिता सेन को ट्रांसजेंडर के अवतार में देखना उनके फैन्स के लिए खास रहने वाला है। आइए जानें आखिर किस फेमस ट्रांसजेंडर की जिंदगी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा.

     

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की जिंदगी को अपनी अदायगी से दुनिया के सामने रखेंगी। ट्रांसजेंडर समुदाय के हक में आवाज उठाने वालीं गौरी की जिंदगी काफी

    प्रेरणादायक है। तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने ना सिर्फ खुद की एक पहचान बनाई बल्कि ट्रांसजेंडर समाज के हक के लिए भी बहुत काम किया। आपको बता दें ट्रांसजेंडर गौरी ने एक गायत्री नाम की एक बच्ची को गोद भी लिया है और मां के रूप में उसका पालन-पोषण करती हैं। खबरों के मुताबिक इस वेबसीरीज में गौरी और उनकी गोद ली बच्ची के रिश्ते को भी दिखाया जाएगा।

     

    खबरों के मुताबिक जब सुष्मिता को इस सीरीज के लिए अप्रोच किया गया तो उन्हें ट्रांसजेंडर गौरी का किरदार बहुत पसंद आया। जानकारी के लिए बता दें गौरी ने ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता के रूप में साल 2000 में ‘सखी चार चौघी ट्रस्ट’ की शुरुआत की थी। उनकी ये संस्था सेफ सेक्स के लिए जागरुकता फैलाने और ट्रांसजेंडर समाज की समस्याओं से लड़ने और उन्हें प्रोत्साहन देने की दिशा में काम करता है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभागवत ने की जनसंख्या नीति बनाने की मांग, कहा- ‘सब पर लागू हो और किसी को छूट न मिले’ संघ के विजयादशमी समारोह में पहली बार महिला मुख्य अतिथि
    Next Article वर्ल्ड टीटी चैंपियनशिप: मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला को मिली नॉकआउट में हार

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.