Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महानवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में पूरे विधि-विधान से किया 121 कन्याओं का पूजन, कहा- बेटियां है अभिमान, राष्ट्र की प्रगति का बेटियां बन रही आधार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    महानवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में पूरे विधि-विधान से किया 121 कन्याओं का पूजन, कहा- बेटियां है अभिमान, राष्ट्र की प्रगति का बेटियां बन रही आधार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महानवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में पूरे विधि-विधान से किया 121 कन्याओं का पूजन, कहा- बेटियां है अभिमान, राष्ट्र की प्रगति का बेटियां बन रही आधार

    जमशेदपुर। नवरात्रि के महानवमी के दिन मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में सपरिवार कन्या पूजन की। उन्होंने धर्मपत्नी रुक्मणि देवी एवं सुपुत्र ललित दास के संग मंदिर प्रांगण में हवन करने के उपरांत मां दुर्गा की आरती कर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नौ कन्याओं का पूरे विधि-विधान से पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

     

    इसके साथ ही, उन्होंने 112 छोटी कन्याओं को मंदिर प्रांगण में अपने हाथों से हलवा, पूरी-सब्जी, खीर और चटनी के रूप में भोग खिलाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के पश्चात कन्याओं को भेंट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।

    इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्राचीन पौराणिक कथा के अनुसार नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। महानवमी के पावन अवसर पर माता रूपी कन्याओं का पूजन कर झारखंड के समस्त परिवारों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म में कहा गया है कि

     

    ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ अर्थात् जहां पर नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान की संपूर्णता इस एक श्लोक से ही स्पष्ट हो जाती है। कहा कि नारी शक्ति के सम्मान के बिना किसी राष्ट्र की समृद्धि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसे में केवल नारी उत्थान नहीं, नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि विगत कुछ वर्षों में राष्ट्र की नीति बनी है। साथ ही, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की संवेदनशील सोच ने समाज में जन-जन को जागृत भी किया है और अब बेटियां अभिमान बनकर उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति का आत्मविश्वास आज बढ़ा है। अब वे खुद अपने भविष्य का निर्धारण कर देश के भविष्य को दिशा दे रही हैं।

    श्री दास ने हाल के दिनों में झारखंड समेत देश के अन्य भागों में नारी के प्रति दुराचार की बढ़ती घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा नारी के प्रति कुत्सित मानसिकता रखने वालों को मां दुर्गा सद्बुद्धि दें।

    इस दौरान सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, कल्याणी शरण, लक्ष्मीकांत सिंह, कमलेश सिंह, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, सुशांत पांडा, प्रेम झा, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह, जीवन साहू, नीलू झा, मधुमाला, लकी कौर, मनी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे : अर्जुन मुंडा
    Next Article समाज को भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा से मुक्त करना ही असल मायने में कन्या पूजा है.बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.