Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त ने विसर्जन की तैयारियों को लेकर सुपर जोनल एवं जोनल दण्डाधिकारियों के साथ की बैठक, जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए पूजा कमेटियों को ससमय विसर्जन के लिए प्रेरित करने के दिए निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला उपायुक्त ने विसर्जन की तैयारियों को लेकर सुपर जोनल एवं जोनल दण्डाधिकारियों के साथ की बैठक, जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए पूजा कमेटियों को ससमय विसर्जन के लिए प्रेरित करने के दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त ने विसर्जन की तैयारियों को लेकर सुपर जोनल एवं जोनल दण्डाधिकारियों के साथ की बैठक, जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए पूजा कमेटियों को ससमय विसर्जन के लिए प्रेरित करने के दिए निर्देश

    ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों तथा नशेड़ी गैंग के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

    पूजा पंडाल भ्रमण एवं मेला घूमने आने वाली महिलाओं तथा किशोरियों की सुरक्षा को लेकर असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी के निर्देश, कहा- लोगों को सुरक्षित एवं उत्साही वातावरण मिले इसे सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी, विधि व्यवस्था के संधारण में आम जनों से भी सहयोग अपेक्षित

    परिसदन जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा सभी सुपर जोनल एवं जोनल दण्डाधिकारियों के साथ 05 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई । जिला उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में 04 अक्टूबर की देर संध्या एवं 05 अक्टूबर को भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उन्होने बारिश के मद्देनजर विसर्जन घाटों में आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए। जिला उपायुक्त ने कहा कि घाटों में साफ-सफाई, गोताखोर की तैनाती के अलावा लाईफ सेविंग जैकेट, ट्यूब की उपलब्धता, डेंजर जोन का निर्धारण, बैरिकेडिंग तथा पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे । जिला उपायुक्त द्वारा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नवमी एवं दशमी को सघन वाहन जांच अभियान चलाये जाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात को दिया गया। पिछले दो दिनों में लगभग 210 दो पहिया/चार पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है । ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों तथा नशेड़ी गैंग के विरूद्ध सख्ती बरतने का निदेश दिया गया ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई चुनौती उत्पन्न नहीं हो सके ।

    जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि पंडालों में उमड़ रही भीड़ को सुरक्षा प्रदान करना तथा उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े। उन्होने मेला घूमने आने वाली महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए । साथ ही आम जनों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों को पंडाल के पास चिन्हित पार्किंग स्थल में ही पार्किंग करें ताकि यातायात व्यवस्था को सुगमतापूर्वक बहाल रखा जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त ने विसर्जन की तैयारियों को लेकर सुपर जोनल एवं जोनल दण्डाधिकारियों के साथ की बैठक, जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए पूजा कमेटियों को ससमय विसर्जन के लिए प्रेरित करने के दिए निर्देश
    Next Article 04 एवं 05 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, एसडीएम धालभूम तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने वीडियो संदेश जारी कर किया पूजा कमेटियों से ससमय विसर्जन की अपील

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.