Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने मानगो बस स्टैंड से खराब व बेकार पड़े वाहनों को हटाने के दिये निर्देश, करीब 28 बस/वाहन चिन्हित किये गए जिनका महीनों से परिचालन नहीं हुआ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने मानगो बस स्टैंड से खराब व बेकार पड़े वाहनों को हटाने के दिये निर्देश, करीब 28 बस/वाहन चिन्हित किये गए जिनका महीनों से परिचालन नहीं हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने मानगो बस स्टैंड से खराब व बेकार पड़े वाहनों को हटाने के दिये निर्देश, करीब 28 बस/वाहन चिन्हित किये गए जिनका महीनों से परिचालन नहीं हुआ

    बस स्टैंड में खराब पड़े बस/वाहनों को हटाकर स्टैंड के अंदर बसों की पार्किंग सुनिश्चित की जाएंगी ताकि स्टैंड के बाहर जाम की समस्या नहीं रहे तथा यातायात व्यवस्था सुगम रहे… श्रीमती विजया जाधव, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त

    सम्बंधित बस/वाहन मालिकों को दिया जा रहा नोटिस, 48 घण्टे में बस स्टैंड खाली करने के निर्देश

    मानगो बस स्टैंड में पिछले कई महीनों से परिचालन नहीं होने वाले तथा कंडम अवस्था मे पड़े बसों या अन्य वाहनों को हटाने के निर्देश जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को दिया गया है। जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी श्री संजय कुमार एवं टीम द्वारा जांचोपरान्त बस स्टैंड में 28 वाहन चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराई गई है जिनका पिछले कई माह से परिचालन नहीं हुआ है तथा अनावश्यक रूप से बस स्टैंड में उन वाहनों का पार्किंग होने के कारण स्टैंड के बाहर जाम की समस्या उत्पन्न होती आ रही है वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाने में कठिनाई आ रही है। बस स्टैंड में बेकार पड़े वाहनों के कारण जिन बसों का परिचालन वर्तमान में हो रहा है वे भी बाहर सड़क पर पार्किंग कर सवारी बैठाते हैं।

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को सम्बंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी करने तथा नोटिस के उपरांत वाहन मालिकों की तरफ से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है ।

    *बस स्टैंड में पिछले कई माह से परिचालन नहीं होने वाले वाहनों की सूची निम्नवत है-*

    निबंधन संख्या/ बस का नाम/बस मालिक का नाम

    1. JH05AE-9969, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

    2. JH01AZ-9969,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    3. JH09Q-9969, शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    4. JHOSY-9069,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    5. JH05AE-9069,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    6. JH05BE-9990,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    7. JH05BF-0069,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    8. JH05BD-0096,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    9. JH05BD-0069,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    10. JH05CW-1519,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    11. JH05BM-9069,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    12. JH05BM-3644,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    13. JH22A-3449,शिव शक्ति,राम पूजन शर्मा

    14. JH02AZ-5195, याराना,बिट्टू कुमार

    15. JH05W-1890, नटराज,किशोर कुणाल & अभिषेक कुमार

    16. JH01AK-4599,नटराज,किशोर कुणाल & अभिषेक कुमार

    17. JH02R-3339,नटराज,किशोर कुणाल & अभिषेक कुमार

    18. JH02R-3390,नटराज,किशोर कुणाल & अभिषेक कुमार

    19. JH04K-6448, पिक अप वैन, संजय कुमार ठाकुर

    20. JH05W-7710, पिक अप वैन,संजय कुमार ठाकुर

    21. JH05AT-0656, पिक अप वैन,संजय कुमार ठाकुर

    22. JH05DF-7644, शिव महिमा, संतोष कुमार

    23. WB67B-6262, शिव महिमा, संतोष कुमार

    24. JH05AQ-5807, शंकर पार्वती, विशाल दुबे

    25. JH05AQ-5806, शंकर पार्वती, विशाल दुबे

    26. BR16P-9888, श्रीकृष्णा, प्यारे लाल

    27. OR11J-7061, रंजू, रामशकल यादव

    28. BR26K-1010, सिंह, नीरज सिंह

    उक्त सभी वह बसें या वाहन हैं जिनका परिचालन पिछले कई महीने से नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि 48 घण्टे के भीतर इन बसों के मालिक अपने बसों/वाहनों को बस अड्डा से हटा कर अपने निजी जगह लेकर जाएं अन्यथा व्यावसायिक दर से मानगो बस अड्डे में बस लगाने की शुल्क की वसूली की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी को भी यह सूची प्रेषित की जा चुकी है जिनके द्वारा भी इन बसों/वाहनों को हटाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआत्या- पात्या प्रतियोगिता संपन्न सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में संत जोसेफ स्कूल की टीम रहे विजेता
    Next Article भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा के तत्वाधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम जामताड़ा के प्रसिद्ध आर्य रेस्टोरेंट में किया गया

    Related Posts

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.