Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यटन के दृष्टिकोण से लादना डैम रमणीय स्थल, इसकी सुंदरता एवं स्वच्छता को बनाए रखने में सामूहिक सहयोग की है आवश्यकता :उप विकास आयुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पर्यटन के दृष्टिकोण से लादना डैम रमणीय स्थल, इसकी सुंदरता एवं स्वच्छता को बनाए रखने में सामूहिक सहयोग की है आवश्यकता :उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज जिला अंतर्गत लादना पर्यटन स्थल में चलाया गया स्वच्छता सह पौधारोपण कार्यक्रम; उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण एवं श्रमदान

    पर्यटन के दृष्टिकोण से लादना डैम रमणीय स्थल; इसकी सुंदरता एवं स्वच्छता को बनाए रखने में सामूहिक सहयोग की है आवश्यकता – उप विकास आयुक्त

    पर्यटन,कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर जिले में चल रहे पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर आज दिनांक 24.09.2022 को जिले के लादना डैम पर्यटक स्थल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री अनिलसन लकड़ा एवं अन्य अधिकारियों ने किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल के रूप में लादना डैम एक मनोरम स्थल है यहां की भौगोलिक बनावट पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है यहां सालों भर पड़ोसी राज्यों सहित अन्य जिलों के भी पर्यटक आते रहते हैं। यहां पर पर्यटकों को लुभाने के लिए अनेक मनोरंजन के सुविधाओं के साथ पार्क भी बनाया जा रहा है। ऐसे में इस स्थान की सुंदरता को बनाए रखने में सभी के सामूहिक योगदान की आवश्यकता है। लादना डैम क्षेत्र साफ सुथरा हो, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और आकर्षक दिखे। इसके लिए जरूरत है कि प्रशासन के साथ साथ अपनी जिम्मेवारी समझें एवं स्थल को साफ सुथरा रखने में अपना भी योगदान करें। इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा सहित जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया। इसके अलावा इस अवसर पर डस्टबिन का भी वितरण किया गया।

    ज्ञातव्य हो कि विभागीय निर्देश के आलोक में जिले के पर्यटन स्थलों पर 16 सितंबर से आगामी 30 सितंबर तक पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

    इस मौके पर जिला पर्यटन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, कार्यालय लिपिक श्री बैजू झा, जनप्रतिनिधी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    *नर्स के खाने पीने पर ग्रामीणों ने लगाया संगीन आरोप, जानिए कौन से खाने पीने को लेकर हुआ बवाल*

    *यह मामला जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के धोबना पंचायत अंतर्गत कपासडंगाल का है*

    *देखिए राष्ट्र संवाद पर निजाम खान का ग्राउंड रिपोर्टिंग*

    *Please watch, subscribe, like, comment & share*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleड्रग का कारोबार विधि व्यवस्था संधारण के लिए चुनौती, प्रमुखता से निपटा जाएगा:डीआईजी
    Next Article अंकिता मर्डरः इज्जत गई, पद गया… बिगड़ैल बेटे पुलकित का मन न बढ़ाते तो ये दिन न देखते विनोद आर्य!

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.