Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में अंतिम दौर में है भारतीय स्वच्छता लीग की तैयारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में अंतिम दौर में है भारतीय स्वच्छता लीग की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में अंतिम दौर में है भारतीय स्वच्छता लीग की तैयारी

    देश में भारतीय स्वच्छता लीग की तैयारी अंतिम दौर में है. आज शाम 4 बजे तक इसमें हिस्सा लेकर लोग अपने शहर को स्वच्छ भारत का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब दिला सकते हैं. इसके लिए आपको अपने निकायों के वलिएंटर्स से संपर्क करना होगा और एप के जरिये कुछ जरूरी दिशा निर्देशों को पूरा करना होगा.

    इधर जमशेदपुर अक्षेस इस साल भी इस दौड़ में शामिल होकर पिछले साल पूर्वी भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब बरकार रखते हुए देश का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम करने की कवायद में जुटा है. इसके लिए अक्षेस व्यापक तैयारियां कर रहा है. शहर में जगह- जगह सेल्फी पॉइंस बनाए गए हैं,

    जहां लोग स्वच्छता से संबंधित अपने तस्वीर साझा कर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. इसके अलावा नदियों, गली- मोहल्लों की साफ सफाई जोर- शोर से की जा रही है. यूं कहें तो अक्षेस की पूरी मशीनरी इन दिनों स्वच्छ अमृत महोत्सव के रंग में सराबोर है, जो हर हाल में इंडियन स्वच्छता लीग 2022 का खिताब अपने नाम करना चाहती है. जमशेदपुर स्वच्छ भारत मिशन अभियान की ब्रांड एंबेसडर मुदिता चटर्जी भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है.

    बता दें कि मुदिता चटर्जी पिछले 6 साल से स्वच्छ भारत मिशन पर काम कर रही है. वह एक छात्रा है, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. चाहे शौचालय निर्माण की बात हो, या इको ब्रिक्स का प्रयोग. मुदिता उसे जन- जन तक पहुंचा रही है और अपने जूनियर छात्र- छात्राओं को भी जागरूक कर रही है. मुदिता ने शहरवासियों से जमशेदपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की.

    वहीं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने भी शहरवासियों से आईएसएल लीग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और यह खिताब अपने नाम करने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा स्वच्छता का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है जमशेदपुर शहर इसमें पीछे नहीं रहेगा.

    संजय कुमार (कार्यपालक पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति)
    मुदिता चटर्जी (ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन- जमशेदपुर)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर आबकारी विभाग लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों को ध्वस्त कर रही है
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा महानगर ने लगाई पीएम मोदी के राजनीतिक सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो ने किया लोकार्पण

    Related Posts

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    August 5, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    August 5, 2026

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    करीम सिटी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद

    जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.