Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस्लामिक स्टेट ने खुलेआम मुसलमानों को भड़काया, कहा – इस्लाम बचाने के लिए करो भारत पर हमले
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इस्लामिक स्टेट ने खुलेआम मुसलमानों को भड़काया, कहा – इस्लाम बचाने के लिए करो भारत पर हमले

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत के खिलाफ खुले तौर पर मोर्चा खोल दिया है. आईएस ने सभी मुसलमानों को एकजुट होने और भारत पर हमला करने की अपील की है. आईएस ने इस अपील का मकसद भारत में इस्लाम की रक्षा करना बताया है. आईएस ने कहा है कि भारत सरकार इस्लाम को लगातार निशाना बना रही है. यह सब बातें आईएस के प्रवक्ता अबु उमर-उल-मुजाहिर ने एक बयान जारी करते हुए कही हैं.

     

    आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर मुसलमानों से खुलेआम भारत में आतंकी हमलों की अपील की है. आईएस के प्रवक्ता अबु उमर-अल मुजाहिर ने कहा है कि भारत के खिलाफ एकसाथ मिलकर हमला करना चाहिए. आईएस के प्रवक्ता अबु उमर-अल मुजाहिर ने दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के मुसलमानों से साथ आने की अपील की है.

     

    उसने कहा है कि भारत के खिलाफ एकसाथ मिलकर हमला करना चाहिए. मुजाहिर ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट का मकसद भारत में इस्लाम की रक्षा करना है. क्योंकि वहां सरकार की तरफ से लगातार इसे निशाना बनाया जा रहा है. मुजाहिर ने कहा- डर की वजह से मुसलमानों में अपने मजहब की रक्षा करने का जज्बा खत्म हो गया है. इनके अंदर अब अपने दुश्मन से भी लड़ने की ताकत नहीं बची है. मुजाहिर ने 32 मिनट का यह भाषण अरबी में जारी किया है. मुजाहिर की स्पीच में भारत के मुसलमानों को देश पर हमले के लिए भड़काया जा रहा है.

     

    मुजाहिर ने वीडियो में भारत के मुसलमानों के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर में रह रहे मुसलमानों को मिलकर भारत पर हमला करने की अपील की. अल मुजाहिर ने आतंकी संगठन की उन यूनिट्स की तारीफ की है, जिन्होंने अबुजा, नाइजीरिया और कांगो की जेल में बंद आतंकियों को छुड़ाने के लिए हमले किए थे. इराक और सीरिया में बड़े पैमाने पर इस्लामिक स्टेट के आतंकी जेल में बंद हैं. इनमें कई भारतीय भी हैं. हालांकि, मुजाहिर ने अपने भाषण में तालिबान पर भी निशाना साधा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबायजूस का घाटा FY21 में 17 गुना बढ़ा, रेवेन्यू में भी गिरावट, कंपनी ने दी सफाई
    Next Article दून के अनिरुद्ध ने पीजीआई चंडीगढ में लगाई हैट्रिक

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.