Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार को लगा जबरदस्त झटका: दमन और दीव में जदयू की पूरी पार्टी भाजपा में शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    नीतीश कुमार को लगा जबरदस्त झटका: दमन और दीव में जदयू की पूरी पार्टी भाजपा में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर जबरदस्त झटका दिया है. मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के बाद अब केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में जनता दल यूनियन की पूरी पार्टी ही भाजपा में शामिल हो गई. जदयू के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर भाजपा की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर भ्रष्टाचारी परिवारवादी और बाहुबलियों का साथ दिया है, जिसके कारण दमन और दीव की पूरी यूनिट भाजपा में शामिल हो गई.

     

    जानकारी के अनुसार दमन और दीव में जदयू को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में जदयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य सहित पूरी पार्टी ही भाजपा में शामिल हो गई. बीजेपी की ओर से जारी आधिकारिक ट्वीट में कहा गया कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट एवं परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में दमन और दीव के जदयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई आज भाजपा में शामिल हुई.

     

    वहीं भाजपा के ऑपरेशन जदयू से बिहार में सियासत तेज हो गई है. बिहार में जदयू प्रवक्ता मनजीत सिंह ने कहा कि बीजेपी जेडीयू के खिलाफ साजिश करने में जुटी है, लेकिन इससे जेडीयू को कोई असर नहीं पहुंचने वाला है. जेडीयू का लक्ष्य है पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाना. इस मामले में राजद प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि अंग्रेजों और बीजेपी में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है. अंग्रेज भी जोड़-तोड़ करते थे और बीजेपी की राजनीति भी जोड़ तोड़ की ही है.

     

    वहीं भाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल का कहना है कि पूर्वोत्तर तथा दमन और दीव में जदयू के विधायक और पार्टी के नेता भाजपा में इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि उन्हें नीतीश कुमार के निर्णय पर ऐतराज है. वो लोग भ्रष्टाचारियों और परिवारवादी के साथ नीतीश कुमार के हुए नए समझौते से खुश नहीं है वे पहले भी एनडीए में थे, अब भी एनडीए में हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे मुकुल रोहतगी, 1 अक्टूबर से संभालेंगे पद
    Next Article तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वेलुमणि के 26 ठिकानों पर छापा, विरोध कर रहे AIDMK के सात विधायक हिरासत में

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.