Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे मुकुल रोहतगी, 1 अक्टूबर से संभालेंगे पद
    Breaking News Headlines

    भारत के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे मुकुल रोहतगी, 1 अक्टूबर से संभालेंगे पद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुकुल रोहतगी भारत के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे, वे एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे. मुकुल रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है. रोहतगी इससे पहले जून 2014 में भी अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किए गए थे और जून 2017 तक सेवा दी थी. यह नियुक्ति उनकी दूसरी बार हो रही है. मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की सेवा 30 जून को ही समाप्त हो रही थी, लेकिन उनका सेवा विस्तार किया गया था.

     

    मुकुल रोहतगी 1 अक्तूबर 2022 से बतौर अटॉर्नी जनरल अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे. रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है. रोहतगी जून 2014 में भी अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किए गए थे. पहले कार्यकाल में रोहतगी ने जून 2017 तक सेवा दी थी.

     

    गौरतलब है कि वेणुगोपाल ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को संकेत दिया था कि वह 30 सितंबर के बाद पद पर नहीं होंगे. इस साल जून के अंत में वेणुगोपाल का कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. सेवा विस्तार मिलने का बाद बतौर अटॉर्नी जनरल उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2022 को समाप्त होने वाला है.

     

    ज्ञात रहे कि कुछ महीनों पहले कानून मंत्रालय ने सरकार को सूचित किया था कि केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है और इस पद पर नियुक्ति की आवश्यकता है. वेणुगोपाल ने पहली बार 1 जुलाई 2017 को मुकुल रोहतगी के स्थान पर केंद्र सरकार के शीर्ष कानूनी अधिकारी, अटॉर्नी जनरल के रूप में पदभार संभाला था. सेवा समाप्त होने के बाद उन्हें 3 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था. बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल ने अब और सेवा विस्तार लेने से इनकार कर दिया, ऐसे में सरकार को नए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति करने का फैसला करना पड़ा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत जोड़ो यात्रा का एक सप्ताह, अब तक कांग्रेस पर उठे सवाल
    Next Article नीतीश कुमार को लगा जबरदस्त झटका: दमन और दीव में जदयू की पूरी पार्टी भाजपा में शामिल

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.