Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी अधिष्ठापन को लेकर बैठक
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी अधिष्ठापन को लेकर बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी अधिष्ठापन को लेकर बैठक, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, तीनों नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, डीएसपी सी.सी.आर, डीआईओ, टाटा स्टील के प्रतिनिधि हुए शामिल, Vehant संस्था के प्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों के समक्ष दिया प्रजेंटेशन

    शहर में आम नागरिक की सुरक्षा व अवांछित गतिविधियों की निगरानी तथा विधि व्यवस्था के संधारण के लिए सीसीटीवी लगाने की योजना पर जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री जगदीश यादव, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव, डीएसपी सीसीआर श्री अनिमेष गुप्ता, डीआईओ श्री किशोर प्रसाद, टाटा स्टील के श्री अमित सिंह शामिल हुए । इस बैठक में Vehant एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से सीसीटीवी अधिष्ठापन के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया।

    जिला प्रशासन द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से शहर के चौक- चौराहों व प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था तथा वाहनों के नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है ताकि अपराधियों व दुर्घटना के समय लोगों की पहचान हो सके । इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा सायलेंसर मॉडिफाई करने वालों पर कार्रवाई के लिए वाहनों के नंबर प्लेट को पहचानने वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे । इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को आपस में जोड़ा जाएगा। इसकी निगरानी भी कंट्रोल कमांड सेंटर से होगी। ऐसे में किसी भी चौराहों पर ट्रैफिक जाम स्थिति होगी तो इस कंट्रोल रूम में बैठी टीम को पता चल जाएगा और ट्रैफिक पुलिस के माध्यम ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा सकेगा । उक्त संस्था द्वारा अभी प्रजेंटेशन दिया गया है, प्रोजेक्ट की महत्ता के अनुरूप जरूरी कदम उठाते हुए आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । इस योजना के क्रियान्वयन के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जाना जिसके लिए बीएसएनएल एवं एयरटेल कंपनी से आवश्यक सहयोग हेतु उनके प्रतिनिधियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी तथा कार्ययोजना बनाते हुए इस प्रस्ताव को यथाशीघ्र धरातल पर उतारने का प्रयास जिला प्रशासन का होगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे से मिले राकेश तिवारी
    Next Article दीपिका गुरु नानक स्कूल की प्राचार्य बनी

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.