Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार दौरे पर केसीआर का बयान: नीतीश जी के साथ बनी सहमति, उखाड़ फेंकेंगे बीजेपी सरकार
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार दौरे पर केसीआर का बयान: नीतीश जी के साथ बनी सहमति, उखाड़ फेंकेंगे बीजेपी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार दौरे पर पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की है. उनकी यह मुलाकात, माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी का एक तीसरा मोर्चा बनाने के संबंध में था. मुलाकात के बाद केसीआर ने कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार

    को देश से बाहर करना है. 8 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं, लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं.

    मुख्यमंत्री केसीआर, सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी से मिलने पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की और संभवत: तीसरा मोर्चे को लेकर चर्चा की. हालांकि बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने केसीआर और नीतीश की मीटिंग पर चुटकी लेते हुए उन्हें दिन में सपने देखने वाला बताया. सुशील मोदी ने कहा कि यह उन दो नेताओं का मिलन था जो अपने-अपने राज्य में अपना बेस खो रहे हैं और देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं.

     

    बीजेपी से अलग होकर एक बार फिर बिहार की सत्ता पर काबिज होने के बाद ऐसा पहली बार था जब केसीआर और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है. हालांकि केसीआर का बिहार दौरे का प्लान बहुत पहले का है. वो देशभर में गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस फ्रंट तैयार करने की कोशिश में हैं और इस संबंध में देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं. केसीआर, लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोहा लेने की कोशिश में लगे हैं. वो आए दिन प्रधानमंत्री की आलोचना करते नजर आते हैं और पीएम के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं.

     

    दो दिन पहले एक कार्यक्रम में केसीआर ने लोगों से 2024 में बीजेपी मुक्त भारत की प्रतिज्ञा लेने की अपील की थी और प्रधानमंत्री मोदी को गोलमाल पीएम बताया था. अपने बिहार दौरे पर सीएम केसीआर भारत चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के परिवार को दस-दस लाख रुपए की मदद भी देंगे. उन्होंने पहले ही इसका वादा किया था. वहीं तेलंगाना रोड एक्सीडेंट में मारे गए 12 मजदूरों के परिवार को भी पांच-पांच लाख रुपए की मदद देने का वादा किया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 13.5 प्रतिशत की गति से बढ़ी देश की जीडीपी
    Next Article पेट्रोलियम कंपनियों ने दी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.