Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की बड़ी कोशिश, तीन आतंकवादी ढेर
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की बड़ी कोशिश, तीन आतंकवादी ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी के कमलकोट सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस के अनुसार सेना और बारामूला पुलिस ने उरी के कमलकोट सेक्टर में मदियान नानक चौकी के पास 3 घुसपैठियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार घुसपैठ की कोशिश हो रही है लेकिन सेना और पुलिस की मुस्तैदी के कारण घुसपैठ को नाकाम कर दिया जा रहा है.

     

    उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में मदियान नानक चौकी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि सेना और बारामूला पुलिस ने उरी के कमलकोट सेक्टर में मदियान नानक चौकी के पास तीन घुसपैठियों को मार गिराया. आगे और विवरण साझा किए जाएंगे.

     

    पिछले तीन दिनों में घाटी में घुसपैठ की यह चौथी कोशिश थी. 23 अगस्त की रात को अख्नूर सेक्टर के पलानवाला में सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. सेना ने ट्वीट कर बताया था कि उस समय तक पिछले 72 घंटे में यह घुसपैठ की तीसरी घटना थी.

     

    इससे पहले झांगर और लाम इलाकों में 21 और 22 अगस्त को घुसपैठ की लगातार दो कोशिशें की गईं, जिसमें दो आतंकवादी मारे गये. सेना की 80 इंफैट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर कपिल राणा ने कहा था कि इस घटना में आतंकियों के एक कुख्यात गाइड को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस गाइड को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा समूह का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत के तीन दिन बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
    Next Article केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, देश में अक्टूबर तक लांच होगी 5जी सर्विस

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.