Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 अगस्त को ट्रांसजेंडर/ थर्ड जेंडर के लिए धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में आयोजित होगा कैम्प- सह- मेला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    22 अगस्त को ट्रांसजेंडर/ थर्ड जेंडर के लिए धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में आयोजित होगा कैम्प- सह- मेला

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    22 अगस्त को ट्रांसजेंडर/ थर्ड जेंडर के लिए धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में आयोजित होगा कैम्प- सह- मेला

    *▪️सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ट्रांसजेंडर समुदाय को जोड़ने तथा मुख्य धारा में लाने की दिशा में किया जा रहा कैम्प का आयोजन… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त*

    *▪️कैम्प में लगाए जाएंगे 14 विभागों के स्टॉल, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी*
    ————————

    जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार 22 अगस्त 2022 को धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में ट्रांसजेन्डर / थर्ड जेन्डर समुदाय हेतु कैम्प – सह – मेला का आयोजन किया गया है। कैम्प के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कैम्प के सफल आयोजन हेतु जिला उपायुक्त द्वारा सभी संबधित विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए स्टॉल लगाकर सरकार सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है । उन्होने कहा कि ट्रांसजेन्डर / थर्ड जेन्डर समुदाय को समाज की मुख्य धारा में लाने की दिशा में यह एक पहल है, उन्हें भी सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभता से मिले यह सुनिश्चित की जाएगी।

    *▪️निम्नांकित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जायेगी-*

    1. स्वास्थ्य (स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड)
    2. समाज कल्याण
    3. यू०आई०डी० ( आधार कार्ड)
    4. वोटर कार्ड
    5. आपूर्ति ( राशन कार्ड संबंधित)
    6. सामाजिक सुरक्षा (पेंशन)
    7. श्रम विभाग (ई-श्रम कार्ड)
    8. कौशल विकास (वोकेशनल ट्रेनिंग )
    9. बैंक (खाता खोलना)
    10. उद्योग (रोजगार हेतु ऋण)
    11. जे०एस०एल०पी०एस० ( स्वयं सहायता समूह निर्माण)
    12. नगर निकाय ( आवास, शौचालय, स्वरोजगार हेतु ऋण ईत्यादि)
    13. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ( शौचालय निर्माण)
    14. शिक्षा विभाग (साक्षरता एवं प्रौढ़ शिक्षा)

    शिविर के सफल संचालन हेतु जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है, साथ ही सहयोग हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेशित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमारे वैश्य शिरोमणि, वैश्य नेता, आदरणीय समीर कुमार महासेठ जी को बहुत-बहुत बधाई: भगवान प्रसाद
    Next Article चतरा ग्रामीण इलाकों में आतंक का पर्याय बन चुके चोर गिरोह के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.