Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ये दायित्व हम पर है:पीएम मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ये दायित्व हम पर है:पीएम मोदी

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ये दायित्व हम पर है:पीएम मोदी

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जन समर्थ पोर्टल को लॉन्च किया। इसके अलावा उनके मौजूदगी में आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित नए सिक्के लॉन्च किए गए। कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय ने अपने कार्यों के द्वारा, सही समय पर सही निर्णयों के द्वारा अपनी एक विरासत बनाई है, एक बेहतरीन सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस विरासत का हिस्सा हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के आम जन के जीवन को आसान बनाना हो, या देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करना हो, बीते 75 वर्षों में अनेक साथियों ने इसमें बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय ने अपने कार्यों के द्वारा सही समय पर सही निर्णयों के द्वारा अपनी एक लीगसी बनाई है, एक बेहतरीन सफर तय किया है।आप सभी इस विरासत का हिस्सा हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि ये नए सिक्के देश के लोगों को निरंतर अमृतकाल के लक्ष्य याद दिलाएंगे और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यहां रुपये की गौरवशाली यात्रा को भी दिखाया गया। इस सफर से परिचित कराने वाली डिजिटल प्रदर्शनी भी शुरू हुई और आजादी के अमृत महोत्सव के लिए समर्पित नए सिक्के भी जारी हुए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के लंबे संघर्ष में जिसने भी हिस्सा लिया, उसने इस आंदोलन में नए डायमेनशन को जोड़ा और उसकी ऊर्जा बढ़ाई।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आजादी का ये अमृत महोत्सव सिर्फ 75 वर्षों का उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि आज़ादी के नायक, नायिकाओं ने आज़ाद भारत के लिए जो सपने देखे थे, उन सपनों को परिपूर्ण करना, उन सपनों में नया सामर्थ्य भरना और नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ने का ये पल है।

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने भी बीते आठ वर्षों में अलग-अलग आयामों पर काम किया है। इस दौरान देश में जो जनभागीदारी बढ़ी और उन्होंने देश के विकास को गति दी है, देश के गरीब से गरीब नागरिक को सशक्त किया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने गरीब को सम्मान से जीने का अवसर दिया।पक्के घर, बिजली, गैस, पानी, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाओं ने गरीब की गरिमा बढ़ाई और सुविधा बढ़ाई। कोरोना काल में मुफ्त राशन की योजना ने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को भूख की आशंका से मुक्ति दिलाई।

    हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ये दायित्व हम पर है:पीएम मोदी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिराज सिंह की ‘चोटी’ पर फंस गए तेजस्वी
    Next Article भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर भरत सिंह ने दिया श्रद्धांजलि

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.