Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 14 में जो आए वो 24 तक रह पाएंगे या नहीं, देखते हैं- नीतीश का बीजेपी को अल्टीमेटम, उधर तेजस्वी बोले- देंगे बंपर रोजगार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    14 में जो आए वो 24 तक रह पाएंगे या नहीं, देखते हैं- नीतीश का बीजेपी को अल्टीमेटम, उधर तेजस्वी बोले- देंगे बंपर रोजगार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    14 में जो आए वो 24 तक रह पाएंगे या नहीं, देखते हैं- नीतीश का बीजेपी को अल्टीमेटम, उधर तेजस्वी बोले- देंगे बंपर रोजगार

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी औक पीएम मोदी पर निशाना साधा है तो वहीं तेजस्वी यादव बंपर रोजगार देने की घोषणा की है।

    बिहार में मुख्यमंत्री पद की आठवीं बार शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 में जो आए, वो 2024 में रह पाएंगे या नहीं यह देखने वाली बात होगी। नीतीश ने यहां तक कह दिया कि हम रहें या न रहें, लेकिन वो 2024 नहीं रहेंगे। नीतीश ने कहा कि मोदी के खिलाफ सब एकजुट हों। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में एक महीने के अंदर बंपर भर्ती करेंगे।

    नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था, लेकिन मुझ पर चारों ओर से दबाव बनाकर सीएम बनाया गया। नीतीश ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने से मैं मीडिया से भी बात नहीं कर रहा था। पिछले कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं था, कल हमारी बैठक हुई और एनडीए से बाहर निकलने का फैसला ले लिया गया। उन्होंने कहा कि 2015 में हम क्या थे और जब उनके साथ गए तब क्या हो गए, ये सब किसी से छिपा नहीं है।

    अटल जी ने बहुत प्यार दिया: नीतीश कुमार
    पत्रकार ने नीतीश कुमार से पूछा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पीएम मोदी में क्या अंतर है? इस सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि क्या बात कर रहे हैं! उन्होंने कहा कि एक बार हम लोग मिलने गए थे, वो कितना प्रेम करते थे। वो हम कभी नहीं भूल सकते। उस समय की बात दूसरी है।

    नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह पर साधा निशाना
    नीतीश ने इस दौरान आरसीपी सिंह पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस आदमी को हमने जिम्मा दिया, वो पार्टी की तरफ रहने के बजाए अपना दिमाग कहीं और रखा। नीतीश ने कहा कि मैं 2024 में प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं, लेकिन इतना तय है कि 2014 वाले 2024 में रहेंगे कि नहीं वो अपना समझें।

    तेजस्वी ने बंपर भर्ती का किया ऐलान
    बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें रास्ता दिखाया है। हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया। हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर बंपर नौकरी देंगे। यह इतना भव्य होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के जन्मदिवस अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दी शुभकामनाएं
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.