Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत को बदनाम करने की नई साजिश, कश्मीर पर पाकिस्तान की टूलकिट का खुलासा
    Breaking News Headlines

    भारत को बदनाम करने की नई साजिश, कश्मीर पर पाकिस्तान की टूलकिट का खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान की नई टूलकिट का खुलासा किया है. गौरतलब है कि भारत ने तीन साल पहले 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाया था. उस समय भी पाकिस्तान ने इसका विरोध किया था और आज भी कर रहा है.

     

    वहीं इस बीच खबर है कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने के तीन साल पूरे होने के मौके पर पाकिस्तान ने भारत को बदनाम करने के लिए टूलकिट बनाई है. इसके जरिए पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है. पाकिस्तान द्वारा तैयार किए गए 13 पन्नों के भारत विरोधी डोजियर के अनुसार पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के साथ उनके समर्थन में मजबूती से खड़ा है. हम अपने कश्मीरी भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने और उनके उचित समर्थन की पुष्टि करते हैं.

     

    वहीं पाकिस्तान, भारत को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है. वह अलग अलग हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पर धारा-370 के हटाए जाने के विरोध में ट्वीट कर रहा है. कश्मीर ब्लैक डे के रूप में सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहा है. डोजियर के अनुसार चीन, बेल्जियम, जापान, यूक्रेन, बर्मिंघम, दुबई, ऑस्ट्रिया, इटली, डेनमार्क, जर्मनी, अमेरिका में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास लगातार कश्मीर को लेकर और धारा-370 हटाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहा है.

     

    दुनिया के अलग अलग देशों में मौजूदा पाकिस्तानी दूतावास सोशल मीडिया पर लगातार भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है. पाकिस्तानी एजेंसियों का प्लान 5 अगस्त को लगातार अलग-अलग सोशल मीडिया के जरिए जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने के विरोध में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी ट्वीट करने का था. पाकिस्तान के इस हरकत के बाद भारतीय एजेंसियों ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है. उसने भी डोजियर तैयार किया है. साथ ही भारतीय खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. दरअसल, धारा-370 हटने की तीसरी वर्षगांठ पर पाकिस्तान का मकसद भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने का था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतत्कालीन थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ता धनंजय बैठा की मेहनत लाई रंग सोनू मिश्रा को उम्र कैद की सजा
    Next Article अब एमपी मेें भी होगी नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की जांच, शिवराज सरकार ने दिए आदेश

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस रजत जयंती: जमशेदपुर में 527 अमर शहीदों को पूर्व सैनिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

    July 26, 2026

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    July 26, 2026

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कारगिल विजय दिवस रजत जयंती: जमशेदपुर में 527 अमर शहीदों को पूर्व सैनिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.