Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने किया जल शक्ति अभियान की समीक्षा ,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने किया जल शक्ति अभियान की समीक्षा ,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने किया जल शक्ति अभियान की समीक्षा ; दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    आज दिनांक 20 जुलाई 2022 को जल शक्ति अभियान एवं अमृत सरोवर परियोजना के तहत किए गए कार्यों को लेकर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आहूत की गई।

    उप विकास आयुक्त द्वारा जल शक्ति अभियान एवं अमृत सरोवर परियोजना के तहत किए गए कार्यों का विस्तृत रूप से जानकारी ली साथ ही कहा की सरकार ने इस वर्ष प्रत्येक जिले को 75-75अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य दिए गये है।

    उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया की तालाबों को विकसित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारी प्लानिंग करे जिसके लिए संबंधित विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य करें साथ ही जल संचयन एवं प्रबंधन के लिए जिला में किए गए कार्यों के प्रति गंभीरता के साथ कार्य करे।

    उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया की 2016-17 से बनाए गए तालाबों का जियो टैग अवश्य रूप से कर ले।

    बैठक में दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से वर्तमान में जामताड़ा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जल संचयन हेतु चल रही योजनाओं की जानकारी ली।

    जिसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने जल शक्ति अभियान “कैच द रेन” के तहत जामताड़ा जिले में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।

    उप विकास आयुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जल शक्ति अभियान “कैच द रेन” के तहत जल संचयन, वर्षा जल संरक्षण, विभिन्न जल स्रोतों का जीर्णोद्धार करना, भूजल पुनर्भरण, बोरवेल का पुनर्भरण, वाटर शेड विकास और गहन पौधरोपण पर विशेष जोर दिया जाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी सरकारी कार्यालयों/भवनों, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, आदि में वर्षा जल संरक्षण इकाई का निर्माण, सामुदायिक जगहों पर सोख्ता गड्ढा का निर्माण एवं तालाबों इत्यादि की मरम्मत, सभी जल निकायों की जिओ टैगिंग और अविभाज्यकरण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जल संचयन हेतु तैयारी, डैम झीलों के अतिक्रमण को हटाना उनके भंडारण को बढ़ाने के लिए डिस्टिल्ड करना सहित अन्य कार्य किया जाना है।

    उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यों को मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग के तहत भी किया जा सकता है।

    इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को वर्तमान में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे जल संचयन योजनाओं की सूची तैयार करते हुए जियो टैग का कार्य पूरा करने एवं जिन क्षेत्रों में भी जल संचयन की संभावना है उन क्षेत्रों में भी भूमि को चिन्हित करते हुए जियो टैग का कार्य पूरा करने के संबंध में निर्देश दिया।

    इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, अंचल अधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई श्री रामेश्वर रविदास, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री राहुल प्रियदर्शी, तकनीकी विशेषज्ञ श्री बिरजू राम, श्री राजीव कुमार, श्री समसुद्दीन अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका विधानसभा क्षेत्र में जहरीले सांपों से दहशत,ग्रामीण झाड़-फूंक के चक्कर में ना रहें:उपेन्द्रनाथ सरदार
    Next Article राष्ट्र संवाद ने बताया कि कुंडहित के कई स्कूलों में शिक्षा का स्तर जी़रो लेवल पर,बीईईओ ने कहा लिया जाएगा संज्ञान, की जाएगी जांच

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.