Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत प्राप्त होगा : रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत प्राप्त होगा : रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड समेत पूरे देश में पीएम मोदी की लोकप्रियता की सुनामी है
    खानदान और वंशवाद की नहीं, अब विकास की राजनीति चलेगी
    जमशेदपुर : आदर्श चुनाव आचार संहिता के समापन और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार की शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचे. सोनारी एयरपोर्ट पर भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में हजाराें पार्टी कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री का जाेरदार अभिनंदन किया. कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास पर पुष्प वर्षा की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. हेलीकॉप्टर से उतर कर मुख्यमंत्री ने काफी सादगी पूर्ण ढंग से कतारबद्ध हाेकर खड़े कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार्य किया. 40 मिनट तक सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही जीत के असल हकदार हैं. सीएम के जमशेदपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्यमंत्री के कारकेड के आगे सैकड़ाें की संख्या मे दाे पहिया व चार पहिया वाहन चल रहे थे.
    इधर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में पीएम मोदी की लोकप्रियता की सुनामी है. जनता ने उनके राष्ट्रवाद और प्रगतिशील विचारधारा पर विश्वास जताया और एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत दिया है. प्रदेश में कुछ माह में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत प्राप्त होगा. आगे कहा कि सूबे की जनता को महागठबंधन की वंशवाद और स्वार्थ की राजनीति समझ में आ गयी, इसलिए जनता ने महागठबंधन को नकार दिया. एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत में यह साफ पता चलता है कि खानदान और वंशवाद की नहीं, अब विकास की राजनीति चलेगी.
    शहर में मुख्यमंत्री का नया कैंप अॉफिस बनेगा. झारखंड सरकार ने इसकी मंजूरी देते हुए दो माह में काम पूरा करने को कहा है. इसके अलावा एग्रिको स्थित मुख्यमंत्री के पुराने आवासीय कार्यालय की मरम्मत की भी मंजूरी दी गयी है. दोनों कार्यों के कार्यान्वयन के लिए भवन निर्माण विभाग को नोडल एजेंसी चुना गया है. कैंप अॉफिस में मुख्य भवन के अलावा उनके पीए समेत अन्य पदाधिकारी के कमरे, मॉडर्न सुविधायुक्त शौचालय, बैठने के लिए अारामदेह कुर्सियां, टेबुल आदि से लैश होंगे. नये कैंप अॉफिस के निर्माण के अलावा पुराना आवासीय कार्यालय के छत समेत अन्य मरम्मत कार्य पर 53.90 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इस बाबत पूर्वी सिंहभूम भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एसके सिंह ने कागजी अौपचारिकताएं शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पार्टी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा इस्तीफा
    Next Article महागठबंधन मजबूत है, विधानसभा चुनाव में ताकत दिखेगी:हेमंत सोरेन

    Related Posts

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    June 12, 2026

    मिर्जाडीह आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन, चांडिल में पत्रकार वार्ता कर संगठनों ने किया नैतिक सहयोग का आह्वान

    June 12, 2026

    उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नशा से दुष्प्रभाव एवं रोकथाम पर जागरूकता सत्र आयोजित

    June 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    मिर्जाडीह आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन, चांडिल में पत्रकार वार्ता कर संगठनों ने किया नैतिक सहयोग का आह्वान

    उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नशा से दुष्प्रभाव एवं रोकथाम पर जागरूकता सत्र आयोजित

    कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान का ग्रामीणों ने किया विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला पुलिस की नई पहल, ट्रैफिक जवानों को मिलेगी बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

    कोल्हान में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पहला और एकमात्र कॉलेज बना इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन

    किशोरों को मर्दानगी व जेंडर पर प्रशिक्षण

    जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

    बोकारो में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 365 बोतल शराब-बियर जब्त, दो गिरफ्तार

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाल श्रम से बचाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.