Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के अनेक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी वालों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
    Breaking News Headlines

    देश के अनेक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी वालों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश के अनेक राज्यों में मानसून की सक्रियता दिखाई देने लगी है. लेकिन दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में इस बार मानसून अभी तक सक्रिय नहीं हो पाया है. जिसके कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लोगों को अभी तक गर्मी से राहत नहीं मिल सकती है. वहीं गुजरात और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.

    महाराष्ट्र में मुंबई में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की विकट समस्या खड़ी हो गई है. कुछ ऐसा ही हाल गुजरात का भी है. गुजरात के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. और तो और बारिश की वजह से लोगों की जानें जा रही हैं. मौसम के अनुसार 14 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में तेज बारिश की संभावना है. जबकि 13 और 17 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, 14 और 17 जुलाई को विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी. बारिश का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा.
    इसके अलावा 16 और 17 तारीख को छत्तीसगढ़ में तो 16 जुलाई को ओडिशा में भारी बारिश की उम्मीद है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए अभी कोई राहत भरी खबर नहीं है. क्यों कि यहां के लोगों को अभी बारिश का और इंतजार करना होगा. दिल्लीवासियों का भी बारिश का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि दो दिन पहले जरूरी मध्यम बारिश देखने को मिली है, लेकिन वह लोगों को गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हुई.

    मौसम विभाग के अनुसार मानसून के बादलों की गति उत्तरी क्षेत्र को छोड़कर निचले वायुमंडल में दक्षिण की ओर है. यही वजह है किे उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में कम बारिश देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर मेघालय व मणिपुर समेत दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और यहां भी खूब बारिश देखने को मिल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत पहुंचा मंकीपॉक्स: केरल में मिला पहला केस, विदेश से लौटा था शख्स
    Next Article केंद्र सरकार ने वाई से वाई प्लस श्रेणी में अपग्रेड की कुमार विश्वास की सुरक्षा

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Tortuga Casino VIP Free Spins : Taille et Fréquence

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.