Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BJP के चंदे में आई 39.23 प्रतिशत की गिरावट, कांग्रेस को भी मिला सिर्फ 74.524 करोड़ का चंदा
    Breaking News Headlines राजनीति

    BJP के चंदे में आई 39.23 प्रतिशत की गिरावट, कांग्रेस को भी मिला सिर्फ 74.524 करोड़ का चंदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वित्त वर्ष 2020-21 में मिले चंदे में इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 41.49 प्रतिशत की गिरावट आयी है. चुनावों से संबंधित विश्लेषण करने वाले द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय जनता पार्टी के चंदे में 39.23 प्रतिशत की गिरावट आयी, जो वर्ष 2019-20 में 758.77 करोड़ रुपये से गिरकर वर्ष 2020-21 में 477.54 करोड़ रुपये रह गया. जबकि इससे पहले वर्ष 2018-19 की तुलना में 2019-20 में पार्टी को मिलने वाला चंदा 5.88 प्रतिशत बढ़ गया था.

    वहीं कांग्रेस को मिले चंदे में 46.39 प्रतिशत की गिरावट आयी, जो वर्ष 2019-20 में 139.016 करोड़ रुपये से गिरकर 2020-21 में 74.524 करोड़ रुपये रह गया. बयान के अनुसार वर्ष 2018-19 से 2019-20 के बीच कांग्रेस का चंदा 6.44 प्रतिशत घट गया था.
    राष्ट्रीय दलों को दिल्ली से कुल 246 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र से 71.68 करोड़ रुपये तथा गुजरात से 47 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला था. भाजपा, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी देश के 8 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं.

    कॉर्पोरेट और व्यावसायिक क्षेत्र ने राष्ट्रीय दलों को 480.655 करोड़ रुपये का दान दिया, जो कुल दान का 80 प्रतिशत से अधिक था, जबकि 2,258 व्यक्तिगत दाताओं ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान इन पार्टियों को कुल 111.65 करोड़ रुपये या 18.804 प्रतिशत का योगदान दिया.

    रिपोर्ट के अनुसार कॉर्पोरेट और व्यावसायिक क्षेत्र से 1,100 से अधिक दान भाजपा को 416.794 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि 1,071 व्यक्तिगत दानदाताओं ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पार्टी को 60.37 करोड़ रुपये दिये. वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कांग्रेस को कॉर्पोरेट क्षेत्र से 146 दान के माध्यम से कुल 35.89 करोड़ रुपये और 931 व्यक्तिगत दाताओं के माध्यम से 38.634 करोड़ रुपये प्राप्त हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत सहित दुनिया के अनेक देशों में ट्विटर हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगइन
    Next Article भारत पहुंचा मंकीपॉक्स: केरल में मिला पहला केस, विदेश से लौटा था शख्स

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.