Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोवा: कांग्रेस ने माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाया, भाजपा से सांठ-गांठ का आरोप
    Breaking News Headlines राजनीति

    गोवा: कांग्रेस ने माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाया, भाजपा से सांठ-गांठ का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में विधायकों के दलबदल का खेल शुरु हो गया है. फिलहाल कांग्रेस पार्टी के बिखरने का खतरा साफ दिख रहा है. कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर पार्टी को तोडऩे की साजि़श रची थी, ताकि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो जाए.इस साजिश का नेतृत्व हमारे ही दो नेताओं माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने किया था. इसे देखते हुए माइल लोबो को गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया गया है. अब नए नेता का चुनाव होगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल हमारे साथ 5 विधायक हैं और कुछ और से बातचीत हो रही है. अब देखते हैं कि कितने लोग साथ रहेंगे. इस बीच इन विधायकों पर दलबदल और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कानून-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
    इस बात की पहले से ही चर्चा थी कि गोवा कांग्रेस के 7 से 10 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और कभी भी पार्टी छोडऩे का ऐलान कर सकते हैं. अब ये साफ हो गया है कि 11 में से सिर्फ 5 विधायक कांग्रेस के साथ हैं. यानी 6 विधायक बगावत के मूड में हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और माइकल लोबो का नाम स्पष्ट है. माना जा रह है कि बाकी विधायकों में माइकल लोबों की पत्नी देलिला लोबो, केदार नाइक और राजेश फलदेसाई जरुर होंगे. शनिवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक में दिगंबर कामत शामिल नहीं हुए थे. उसके बाद से ही उनकी नाराजगी की चर्चा थी. विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई गई कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में भी कई विधायक नदारद थे. उधर, कॉन्ग्रेस में फूट की खबरों के बीच गोवा विधानसभा के स्पीकर ने डिप्टी स्पीकर को चुने जाने का नोटिफिकेशन रद्द कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात में भारी बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, दो जिलों में सैकड़़ों लोगों का किया रेस्क्यू, अलर्ट जारी
    Next Article दान के फंड का राष्ट्र विरोधी एजेंडे के लिए दुरूपयोग करने पर मेधा पाटकर सहित 12 लोगों पर एमपी में केस दर्ज

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.