Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व उप प्रमुख ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
    Uncategorized

    पूर्व उप प्रमुख ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संजय कुमार की रिपोर्ट

    समस्तीपुर/ रोसड़ा प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख राजन कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह पर गांव की नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। बता दें कि सोमवार को पीड़िता के भाई ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ उक्त आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई थी। स्थानीय बेवपोर्टल के कुछ पत्रकारों ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक उठाया तो रोसड़ा के एसडीपीओ शहरयार अख्तर ने इसे संज्ञान लिया।
    मामला संज्ञान में आते ही पीड़िता को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। महिला पुलिस पदाधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया। जिसके बाद पीड़िता के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस भी दिन-भर छापेमारी करती रही लेकिन वह छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गया।पीड़िता के भाई का बताना है की आरोपी राजा सिंह दबंग प्रवृत्ति का है। इस मामले को दबाने के लिए उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था वहीं पैसो के बल पर भी मुंह बंद कराने की कोशिश की गई। लेकिन उसने कुछ स्थानीय पत्रकारों की मदद से पुलिस तक मामले को पहुंचाया, जिसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने घर में मां और भाई के साथ रहती है। वर्षों पहले उसके पिता की ट्रेन में कटकर मौत हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनप्रतिनिधियों से मिलकर विधान पार्षद राजीव कुमार ने पंचायतों की समस्याओं से हुए रूबरु
    Next Article दो सगे भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली। दोनों की घटनास्थल पर ही हुई मौत।

    Related Posts

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    November 8, 2026

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    November 7, 2026

    CorgiBet Casino App: Quick Mobile Sessions and How Players Handle Fast Decisions

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.