Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, हुडा का शतक
    Breaking News Headlines

    रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, हुडा का शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दीपक हुडा के शानदार शतक से भारत ने अप्रत्याशित हार से बाल बाल बचते हुए आयरलैंड को रोमांचक दूसरे और आखिरी टी20 मैच में 4 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुडा के शतक और संजू सैमसन के अर्धशतक की मदद से सात विकेट पर 225 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड की टीम आखिरी ओवर तक मैच में बनी रही लेकिन चार रन से चूक गई. हुडा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है. उन्होंने पहले भी टी20 मुकाबले में भी 46 रनों की पारी खेली थी.

    आयरलैंड के लिये कप्तान एंडी बालबर्नी ने 37 गेंद में 60, पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद में 40, हैरी टेक्टर ने 28 गेंद में 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 16 गेंद में नाबाद 34 रन बनाए. भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर तेज गेंदबाज उमरान मलिक को सौंपा जब आयरलैंड को 17 रन की जरूरत थी और मलिक कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे. इससे पहले हुडा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए. उन्होंने 57 गेंद में 104 रन बनाये जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल थे.
    संजू सैमसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 42 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों के साथ 77 रन की पारी खेली. सैमसन को ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण इस मैच में मौका मिला जिसे उन्होंने बखूबी भुनाया. हुडा और सैमसन दोनों ने अपनी पारियों में दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाए. भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और ईशान किशन तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तीसरे ओवर में मार्क अडायर की गेंद पर विकेट के पीछे लोरकान टकर को कैच थमाकर उन्होंने अपना विकेट गंवाया. इसके बाद हुडा और सैमसन ने 85 गेंद में 176 रन की साझेदारी करके भारत के विशाल स्कोर की नींव रखी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article आज का दिनः बुधवार 28 जून 2022, देवी आराधना से मिलती हैं दिव्य शक्तियां….

    Related Posts

    लोकआस्था के रंग में रंगा सरायकेला

    September 22, 2026

    विष्णु मंदिर में भागवत कथा का आयोजन

    September 22, 2026

    करम डाली लेकर निकले श्रद्धालुओं का तौलिया देकर स्वागत

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकआस्था के रंग में रंगा सरायकेला

    विष्णु मंदिर में भागवत कथा का आयोजन

    करम डाली लेकर निकले श्रद्धालुओं का तौलिया देकर स्वागत

    कपाली में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल

    बस एजेंटों की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

    दो साल से फरार ब्राउन शुगर के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

    सरकारी नल-शौचालय के पास अतिक्रमण को लेकर हंगामा

    पांच साल से अनुपस्थित शिक्षक की सेवा समाप्त

    बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अभिनेता सोनू सूद

    बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अभिनेता सोनू सूद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.