Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिता के कार्यों को आगे बढाने का काम उनके पुत्र विकास सिंह कर रहे हैं:हरि बल्लभ सिंह आरसी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    पिता के कार्यों को आगे बढाने का काम उनके पुत्र विकास सिंह कर रहे हैं:हरि बल्लभ सिंह आरसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

    पिता के कार्यों को आगे बढाने का काम उनके पुत्र विकास सिंह कर रहे हैं:हरि बल्लभ सिंह आरसी

     

    जमशेदपुर, 28 जून। के. के. सिंह समाज में एक ऐसे व्यक्तित्व थें, जिन्होने अपने कृति से सभी जगह अपनी छाप छोड़ी, समाज में किसी भी प्रकार की जरूरत पर वे सबसे आगे रहकर सहयोग करते थे, आज उनके जाने के बाद भी लोग उनको याद करते हैं और उनके कार्यों को आगे बढाने का काम उनके पुत्र विकास सिंह कर रहे हैं, यह एक पिता के संस्कार का ही प्रतिफल है, उक्त विचार जाने माने समाजसेवी व शिक्षाविद् तथा श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के अध्यक्ष हरि बल्लभ सिंह आरसी ने यहां रेड क्रॉस भवन, साकची में रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर व्यक्त किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के रक्तदान अभियान के अध्यक्ष श्री अरुण बाकरेवाल ने कहा कि रक्तदान से बढकर कोई दान नहीं। उन्होने कहा कि हर रक्तदाता समाज का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। इससे पूर्व कार्यक्रम में अतिथियों ने जिसमें मुख्य रूप से हरबल्लभ सिंह आरसी, अरुण बाकरेवाल, राम उदय प्रताप सिंह, विकास सिंह, अनील ठाकुर, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में

    अन्य वक्ताओं ने स्व. के. के. सिंह को याद करते हुए सामाजिक क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये कार्यों और आज के संदर्भ में उसके महत्व की चर्चा की। कार्यक्रम में अतिथियों ने रक्तदाताओं का पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अन्य गणमान्य लोगों में पत्रकारिता जगत से श्री अनुराग कश्यप, श्री जयप्रकाश राय, सिद्धिनाथ दुबे, देवानन्द सिंह, राघवेन्द्र ने स्व. सिंह को अपनी श्रद्धांजली दिया। के. के. मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन की ओर से रेडक्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से रेड क्रॉस भवन, जमशेदपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में स्व. के. के. सिंह की पत्नी श्रीमती उर्मिला सिंह तथा ट्रस्टी श्रीमती रश्मि सिंह ने स्व. के. के. सिंह को अपनी श्रद्धांजली अर्पित किया। आज इस अवसर पर 135 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित किया।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/c-2HFAsAjcM” title=”रक्तदान शिविर”]

    कार्यक्रम में दौरान जय कुमार, मृत्युंजय नारायण शंभु, विनोद सिंह सहित अनेकों गणमान्य ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला बढाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की टीम के साथ के. के. बिल्डर्स, के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं, कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका
    निभायी। रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. एल.बी. सिंह के देखरेख में किया। शिविर का संचालन करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष व इस रक्तदान शिविर के संयोजक श्री विकास सिंह ने सभी रक्तदाताओं तथा रक्तदाताओं का उत्साह बढाने आये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह का मार्गदर्शन रहा। श्री सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का अगला रक्तदान शिविर 1 जुलाई को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सहयोग से रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जायेगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकभी भी जमींदोज हो सकते हैं डिमना रेसिडेंसी के डुप्लेक्स
    Next Article सार्वजनिक भूखण्ड पर हो रहे अतिक्रमण पर लगे रोक : सनातन उत्सव समिति

    Related Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    September 20, 2026

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.