Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निशुल्क कांवर यात्रा में जाएंगे छः सौ शिवभक्त : विकास सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    निशुल्क कांवर यात्रा में जाएंगे छः सौ शिवभक्त : विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निशुल्क कांवर यात्रा में जाएंगे छः सौ शिवभक्त : विकास सिंह
    बाबा बैजनाथ सेवा संघ ,मानगो की ओर से आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा में छः सौ शिवभक्त इस वर्ष टाटानगर से सुल्तानगंज और सुल्तानगंज से देवघर और फिर देवघर से बाबा बासुकीनाथ धाम की यात्रा में जाएंगे यह जानकारी बाबा बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में दिया।
    मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विकास सिंह ने बताया कि निशुल्क कांवर यात्रा का चौथा वर्ष है वर्ष 2017 में 151 कांवरियों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया था । वर्ष 2018 में 351 एवं वर्ष 2019 में 500 शिवभक्त कांवर यात्रा में शामिल हुए थे । 2020 और 2021 में कोविड-19 के कारण सरकार के गाइडलाइन के अनुसार यात्रा का आयोजन नहीं किया गया था । इस बार सरकार के आदेश के बाद शिव भक्तों में कांवर यात्रा आरंभ होने की काफी खुशी देखी जा रही है । प्रेस वार्ता में विकास सिंह ने बताया ग्यारह बड़ी बस और दस छोटी गाड़ी से शिव भक्तों का जत्था आगामी 17 /7 /2022 दिन रविवार को मानगो के हीरा होटल मैदान से सुल्तानगंज की लिए रवाना होगा । निशुल्क कांवर यात्रा में वैसे शिवभक्त जाएंगे जो सावन के पावन माह में बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण करने की इच्छा रखते हो लेकिन किसी कारण से वें नहीं जा पाते हैं वैसे शिव भक्तों को संघ के द्वारा सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराते हुए कांवर यात्रा में ले जाया जाएगा । दिनांक 26/6/ 2022 से पंजीयन आरंभ होगा जो शिवभक्त पहले आएंगे उनका पंजीयन और बस की सीट सुनिश्चित की जाएगी । पहले आए छः सौ लोगों का पंजीयन होगा । सभी शिव भक्तों को एक रंग का वस्त्र संघ के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कांवरिया पथ में शिव भक्त जत्थे से बिछड़ ना जाए । सुल्तानगंज से लेकर देवघर के बीच में कांवरियों को ठहरने के लिए धर्मशाला और टेंट को आरक्षित कर लिया गया है । प्रत्येक ठहराव में निरामिष भोजन, सोने की व्यवस्था के साथ-साथ उम्दा कलाकारों के द्वारा भजन का कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया गया है । संघ के जत्थे में सभी प्रकार की दवाई के साथ डॉक्टर भी जा रहे हैं जिससे कांवरियों को समय-समय पर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा । पचास की संख्या में सेवक बम कांवरियों की सेवा करने के लिए जत्थे में जा रहे हैं । कांवर यात्रा में शामिल जो कांवरिया केवल फल का सेवन कर कांवर ले कर चलना चाहते हैं उनके लिए संघ के द्वारा सभी प्रकार की फल की व्यवस्था की जाएगी । सावन के प्रथम सोमवार के दिन सभी कांवरिया सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर की ओर प्रस्थान करेंगे । किसी भी प्रकार का शुल्क संघ के जत्थे में शामिल कांवरियों से नहीं लिया जाएगा । शिव भक्तों के पंजीयन हेतु संघ के सक्रिय सदस्य किशोर बर्मन के मोबाइल नंबर 8540986994 को जारी किया है इस नंबर में फोन कर शिवभक्त अपना पंजीयन करा सकते हैं कांवर यात्रा में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल रहेगी । आज के संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से विकास सिंह, किशोर बर्मन, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर यू पी सिंह, राम अवधेश चौबे, अशोक गौड़, छोटेलाल सिंह, अमरेंद्र पासवान, राकेश लोधी, जीतू गुप्ता, अजय लोहार,गोपाल यादव, राकेश मंडल, सुशील शर्मा, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, सुशील शर्मा विकास दुबे, मनोज राय ,दुर्गा दत्ता, प्यारेलाल साह, प्रमोद मालाकार, मुख्य रूप से शामिल थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें, प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को ससमय समाधान का दिया निर्देश..

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.