Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम का कमाल, अमेरिका को 4-1 से दी मात
    Breaking News Headlines खेल

    भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम का कमाल, अमेरिका को 4-1 से दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डबलिन. भारतीय महिला हॉकी टीम ने डबलिन में 5 देशों के अंडर-23 टूर्नामेंट में अमेरिका के खिलाफ 4-1 की आसान जीत दर्ज की. भारत की ओर से अनु (49वें और 52वें मिनट) ने 2 गोल दागे जबकि निकिता टोप्पो (48वें मिनट) और वैष्णवी फाल्के (58वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. अमेरिका की ओर से एकमात्र गोल 46वें मिनट में हना मिलर ने किया.भारतीय टीम ने तेज शुरुआत करते हुए शुरुआती 10 मिनट में ही पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया लेकिन इसे गोल में नहीं बदल सकी. दोनों टीम कई मूव बनाने के बावजूद पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकीं.भारत दूसरे क्वार्टर में भी हावी रहा और उसे जल्द की दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम एक बार फिर अमेरिका के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही. अमेरिका ने पलटवार करते हुए अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी. हाफ टाइम तक दोनों टीम गोलरहित बराबरी पर थीं.पहले और दूसरे क्वार्टर की तरह भारत और अमेरिका की टीम तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं कर सकीं. अंतिम क्वार्टर सबसे रोमांचक रहा जिसमें अमेरिका ने हना के गोल से खाता खोला लेकिन भारत ने पांच मिनट में तीन गोल दागकर 3-1 की बढ़त बना ली. वैष्णवी ने अंतिम लम्हों में एक और गोल दागकर भारत की 4-1 से जीत सुनिश्चित की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.