Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पदाधिकारी ने समन्वित बाल विकास योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की
    Uncategorized

    जिला पदाधिकारी ने समन्वित बाल विकास योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय : जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन
    में समन्वित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। इस
    अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती रचना सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भुवन कुमारसहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं आदि मौजूद थी।
    समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिला अंतर्गत संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्धारित प्रावधान का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संचालन करने, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना अंतर्गत तीसरे इंस्टॉलमेंन्ट के भुगतान में प्रगति लाने के साथ ही द्वितीय इंस्टॉलमेंन्ट के लंबित मामलों का भी अविलंब निष्पादन करने, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान
    योजना अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के स्तर पर लंबित कार्यों का यथाशीघ्र निष्पादन करने, आंगबनाड़ी केंद्र
    भवन निर्माण हेतु आवश्यक जमीन हेतु स्थानीय
    जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भूमि चिन्हित करते हुए संबंधित
    अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने, सेविका/सहायिका के
    चयन संबंधी लंबित मामलों के यथाशीघ्र निष्पादन करने के साथ-साथ परियोजना में प्राप्त परिवादों का ससमय निष्पादन
    करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने विभागीय निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत कराए जा रहे सामाजिक सुरक्षा
    पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण/भौतिक सत्यापन संबंधी कार्यों के निष्पादन में आवश्यक सहयोग करने का भी निर्देश दिया।
    बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा माह मई, 2022 के दौरान परियोजनावार मासिक प्रगति प्रतिवेदन (एम.पी.आर.) की समीक्षा के क्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वीरपुर, चेरियाबरियापुर, मंसूरचक एवं तेघड़ा को शथ-प्रतिशत लक्ष्य
    हासिल करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन की परियोजनावार समीक्षा के
    दौरान उन्होंने सकेंड इन्स्टॉलमेंट हेतु 166, थर्ड इन्स्टॉलमेंट हेतु 2921 तथा स्वीकृति हेतु लंबित 815 मामलों को अगली
    बैठक से पूर्व शत-प्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की समीक्षा के क्रम में योजना
    के क्रियान्वयन की गति में वृद्धि करने तथा महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों
    की नियमित रूप से समीक्षा करते विभागीय निर्देशानुसार कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान परियोजनावारसेविका/सहायिका के चयन से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सेविका पद हेतु रिक्त 67 एवं सहायिका पद हेत रिक्त 71 पदों को भी अविलंब आवश्यक कारवाई करते हुए चयन संबंधी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। परियोजनावार वाद/परिवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने जिले में लंबित कुल 429 परिवादों परगहरा असंतोष व्यक्त किया तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को परिवादों की नियमित सुनवाई करते हुए सभी लंबित मामलों को अगली बैठक से पूर्व निष्पादित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी बाल विकास
    परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा आंगन ऐप के माध्यम से किए जाने वाले निरीक्षण कार्यों को भी
    नियमित रूप से करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जिले में आईसीडीएस परियोजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि में कुल 18 परियोजनाओं में कुल स्वीकृत आंगनबाडी केंद्रों की संख्या 3356 है जबकि वर्तमान में कुल 3356 आंगनबाड़ी केंद्र
    क्रियाशील है। जिले में कुल 419 आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन है जबकि 2421 किराये के भवन में संचालित है तथा407 अन्य सरकारी भवनों में कार्यरत है। विद्यालय में उपलब्ध आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 109 है। जिले के 3356 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने 90 लोगों की सुनी फरियाद
    Next Article बेगूसराय में चाकू से गोद कर युवक की निर्मम हत्या,क्षेत्र में सनसनी

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    September 20, 2026

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव संपन्न, श्याम जी तिवारी बने अध्यक्ष

    September 20, 2026

    How to Evaluate Online Information Before You Rely on It

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.