Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभागीय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभागीय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभागीय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु छात्रों से अप्राप्त डाटा को सभी बीईईओ एक सप्ताह के अंदर भेजना सुनिश्चित करें… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में स्वीकृत कुल- 312 बिरसा आवास के निर्माण का कार्य दो महीने में पूर्ण करने का दिया गया सख्त निर्देश

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा कल्याण विभागीय योजनाओं के अधतन प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा के क्रम में परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए द्वारा जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति कोटि में कुल संभावित लक्ष्य 165667 छात्रों के विरूद्व अबतक कुल-146631 छात्रों का सूची ई-कल्याण पोर्टल में अपलोड किया जा चुका है। 7328 छात्रों के डेटा में त्रृटि है जिसे संबंधित बी.ई.ई.ओ के द्वारा निराकरण किया जा रहा है। 3955 छात्रों का डेटा अबतक अप्राप्त है, इसके लिए संबंधित बी.ई.ई.ओ को एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से डेटा भेजने का निदेश जिला उपायुक्त द्वारा दिया गया ।

    वित्तीय वर्ष 2021-22 में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल-20012 छात्रों के ऑनलाईन आवेदन पत्र को संबंधित संस्थान के द्वारा सत्यापित किया गया है। जिला स्तर से कुल 20012 छात्रों के सत्यापन कर लिया गया है तथा कुल-14654 छात्रों के राशि का भुगतान किया जा चुका है ।

    (Pvtg) ग्रामोत्थान एवं बिरसा आवास निर्माण योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में कुल 312 आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। दो माह के अंदर सभी आवासों को पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया ।

    वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में स्वीकृत जाहेरस्थान की घेराबंदी/ आदिवासी संस्कृति कला केन्द्र निर्माण योजनाओं में कुल 07 योजना पूर्ण हो गई है एवं कुल-127 योजना प्रगति पर है। 65 योजनाओं का भूमि प्रतिवेदन अप्राप्त है। जिसे संबंधित अंचल अधिकारी से अविंलब प्राप्त कर योजनाओं का कार्यान्वयन करने का निदेश दिया गया है।

    पशुधन विकास योजना अंतर्गत जानकारी दी गई कि दिनांक-14.12.2021 को जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर कुल- लक्ष्य 1520 के विरूद्व कुल-1165 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत लाभुकों को मनरेगा के द्वारा शेड निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिला उपायुक्त द्वारा अविलंब शेड निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है।

    बैठक में परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए- सह- उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, अपर जिला दण्डाधिकारी(विद्यि व्यवस्था) श्री नन्दकिशोर लाल, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेश पांडेय, कार्यपालक अभियंता एन.आर.ई.पी जमशेदपुर, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी/ सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान काबुल गुरुद्वारे पर हुए हमले की निंदा
    Next Article पीएम को माननी होगी युवाओं की बात:राहुल गांधी

    Related Posts

    जमशेदपुर में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    May 20, 2026

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    May 20, 2026

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.