Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अग्निपथ योजना के विरोध में धू धू जल रहा है संपूर्ण मगध : के एन त्रिपाठी
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति

    अग्निपथ योजना के विरोध में धू धू जल रहा है संपूर्ण मगध : के एन त्रिपाठी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अग्निपथ योजना के विरोध में धू धू जल रहा है संपूर्ण मगध : के एन त्रिपाठी

    मेदिनीनगर, 18 जून
    केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में देश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विचार विमर्श एवं इसका उपयुक्त निदान ढ़ूंढ़ने के लिए मगध फाउण्डेशन की कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए झारखंड सरकार के भूतपूर्व मंत्री एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मगध फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष के एन त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार की बिना सोचे समझे लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में संपूर्ण मगध क्षेत्र धू धू करके जल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना को धरातल पर उतारने के पूर्व जरूरी होमवर्क नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सेना एवं देश की रक्षा का विषय बहुत संवेदनशील मामला है। इसको बाकी विभागों की तरह बहुत हल्के में नहीं लिया जाना चाहिये।

    श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार को अग्निपथ योजना में सुधार करना चाहिये। उन्होंने कहा कि सेना की बहाली में पचास प्रतिशत तथा अन्य अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस की बहाली में पचास प्रतिशत अग्निवीरों को लिया जाना चाहिये।

    उन्होंने बताया कि वे स्वयं भूतपूर्व सैनिक रह चुके हैं। सेना में सेवानिवृत्ति 15 साल से पहले नहीं होती है। सैनिकों में नौकरी से ज्यादा देशभक्ति की भावना रहती है और वे देश के लिए मर मिटने को तैयार रहते हैं। केंद्र सरकार को ऐसी कोई भी योजना उनपर जबरदस्ती नहीं थोपना चाहिये। इस योजना को लागू करने के पहले सरकार को संपूर्ण देश और विपक्ष को विश्वास में लेना चाहिये और इस योजना में आवश्यक सुधार करना चाहिये। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वे अतिशीघ्र अग्निपथ योजना में आवश्यक सुधार के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित केन्द्र सरकार को पत्र लिखेंगे तथा देशहित में अन्य आवश्यक कदम उठायेंगे।

    कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनकी इस घोषणा का समर्थन एवं स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से सी एस दुबे, के डी सिंह, राजेश रंजन, रिफातुल्लाह खान, डॉ अजय ओझा, डॉ साकेत शुक्ला, पाण्डेय प्रदीप शर्मा, बबन पासवान, सुशील चौबे आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्टी के विचार में समाहित सभी लोगो का सम्मान करना जानती है आजसू :सहिस
    Next Article अफगानिस्तान काबुल गुरुद्वारे पर हुए हमले की निंदा

    Related Posts

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    May 20, 2026

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Lead Management System: Business Grow Kaise Karein? (India)

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.