Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल के लिए “रण”प्रदर्शन के बीच कांग्रेस मुख्यालय में घुसी पुलिस
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल के लिए “रण”प्रदर्शन के बीच कांग्रेस मुख्यालय में घुसी पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाह हो गई है पुलिस की बर्बरता इसका सबूत है

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश कर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हाथापाई की
    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी है। राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने बुधवार (15 जून, 2022) को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक हल्ला बोला। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ दिल्ली पुलिस ने हाथापाई और बदसलूकी की।

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाह हो गई है पुलिस की बर्बरता इसका सबूत है
    इस बीच यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पुलिस पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई और गाली गलौज का आरोप लगाया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, “AICC मुख्यालय में घुसकर दिल्ली पुलिस की बर्बरता के नंगे नाच का ये सबसे बड़ा सुबूत है, पंजाब युवा कांग्रेस के साथी पैरी मान के साथ दिल्ली पुलिस की हरकत का गांधीवादी तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।
    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश कर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर गई। 75 साल में जो नहीं हुआ, मोदी सरकार की पिट्ठू पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर किया।
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने कार्यालय के अंदर घुसकर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं होता कि राजनीतिक कार्यालय के अंदर घुसकर पुलिस लाठचार्ज करे, हम इसकी निंदा करते हैं। दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है इसलिए केंद्र को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
    कांग्रेस की महिला कांग्रेस के कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वो पुलिस से भिड़ गईं। प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ चल रही है। आज लगातार तीसरे दिन उनसे ईडी पूछताछ कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेश शुक्ल ने लिया को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा
    Next Article मांडर की बेटी अपने पिता के अपमान का बदला लेगी: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.