Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह में सांप्रदायिक तनाव, हिंदुओं के 150 मकानों-दुकानों पर बिकाऊ है के पोस्टर
    Breaking News Headlines झारखंड

    गिरिडीह में सांप्रदायिक तनाव, हिंदुओं के 150 मकानों-दुकानों पर बिकाऊ है के पोस्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह में पचंबा थाना क्षेत्र के हटिया रोड में लगभग 150 हिंदू परिवारों ने अपने-अपने घरों के बाहर मकान बिक्री है, का पोस्टर चिपका दिया है। सांप्रदायिक झड़प के बाद पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भी पचंबा बाजार बंद रखा। पचंबा के हटिया रोड में 12 जून की रात छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ था। इस दौरान पचंबा की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई थी। पुलिस पदाधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर दूसरे दिन सोमवार को हजारीबाग रिमांड होम और गिरिडीह जेल भेज दिया था। पुलिस की कई कार्रवाई को एक समुदाय के लोग एकपक्षीय कार्रवाई करार देकर आंदोलित हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग आए दिन होनेवाली पत्थरबाजी, छेड़खानी और निर्दोषों के ऊपर एफआईआर की घटना से त्रस्त हैं। जिसके बाद उन लोगों ने सामूहिक रूप से अपने घरों को बेचकर जाने का फैसला लिया है। लोगों का आरोप है कि दोषी अब भी बाहर घूम रहे हैं और पुलिस ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा थाना के ही एक दलाल के इशारे पर हुआ है।
    लोगों का कहना है कि बगल मोहल्ले के समुदाय विशेष के लड़के अक्सर हटिया रोड आकर विवाद खड़ा करते हैं, और प्रशासन भी उनके और राजनीतिक प्रभाव में आकर निर्दोष लोगों पर कार्रवाई करती है। लिहाजा वे लोग घर बेचकर कहीं और चले जाएंगे। नाम नहीं छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने थाना में दलाली करनेवाले व्यक्ति का नाम भी बताया और कहा कि किसी भी प्रकार की घटना में वह जानबूझ कर निर्दोष युवकों का नाम जोड़वा देता है। थाना के लोग भी उसी के प्रभाव में काम करते हैं। जिससे वह मनमानी करता है, और लोगों को फंसाने का काम करता है। अगल बगल के समुदाय विशेष के युवक आकर हटिया रोड में जान बूझकर छेड़खानी, पत्थरबाजी की घटना को अंजाम देते हैं। वहीं पुलिस जहां घटना होती है, वहीं के लोगों का नाम उसके कहने पर घटना में जोड़ देती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेना की अग्निपथ स्कीम का विरोध, बक्सर में ट्रेन पर पथराव, मुजफ्फरपुर में सड़क जाम कर हंगामा
    Next Article साइबर अपराध जागरूकता अभियान की शुरुआत

    Related Posts

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    May 14, 2025

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.