Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पैगंबर पर टिप्पणी: अल-कायदा के बाद इस्लामिक स्टेट की धमकी, कही भारत में हमलों की बात
    Breaking News Headlines

    पैगंबर पर टिप्पणी: अल-कायदा के बाद इस्लामिक स्टेट की धमकी, कही भारत में हमलों की बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद में अल-कायदा के बाद इस्लामिक स्टेट की भी एंट्री हो गई है। खबर है कि इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस ने भारत में हमलों की धमकी दी है। हाल ही में अल-कायदा ने भारत में फिदायीन हमलों की धमकी दी थी। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, भाजपा ने कार्रवाई करते हुए शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

    पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद में अल-कायदा के बाद इस्लामिक स्टेट की भी एंट्री हो गई है। खबर है कि इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस ने भारत में हमलों की धमकी दी है। हाल ही में अल-कायदा ने भारत में फिदायीन हमलों की धमकी दी थी। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, भाजपा ने कार्रवाई करते हुए शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ISKP ने अपने मुखपत्र अल अजैम फाउंडेशन के जरिए न्यूज बुलेटिन सेवा शुरू की है। खबर है कि पहले न्यूज बुलेटिन में संगठन ने खासतौर पर भारत और ईशनिंदा पर बात की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्र न्यूज हैंडल खुरासान डायरी के पोस्ट में कहा गया है कि वीडियो में नूपुर शर्मा और बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र किया गया है।
    तालिबान पर भी निशाना
    खुरासान डायरी के अनुसार, वीडियो में भारत के साथ कूटनीतिक तौर पर जुड़ने पर तालिबान की आलोचना की गई है। इसमें भारतीय न्यूज चैनल को इंटरव्यू देने के चलते मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब पर भी सवाल उठाए गए हैं। याकूब कार्यवाहक रक्षा मंत्री हैं।

    अल-कायदा ने क्या कहा था?
    आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमलों की धमकी दी थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, धमकी भरे पत्र में अल-कायदा ने कहा था, ‘हम उन लोगों को मार देंगे, जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम हमारे शरीर और हमारे बच्चों के शरीर पर विस्फोटक बांधकर उन लोगों को उड़ा देंगे, जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं… दिल्ली, बॉम्बे, यूपी और गुजरात में भगवा आतंकियों को अपने अंत का इंतजार करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने तीसरे टी20 मैच में अफ्रीका को 48 रन से पराजित किया, ऋषभ पंत की कप्तानी में यह पहली जीत
    Next Article पति को मारने वाली लेखिका को मिली उम्रकैद की सजा, मर्डर पर लिखी थी किताब

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.